Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 3 May 2026 || 17:23
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»झारखंड के 82 हजार से अधिक युवाओं का एबीवीपी से जुड़ाव ऊर्जा और समर्पण का प्रतीक: राज्यपाल
          Headline

          झारखंड के 82 हजार से अधिक युवाओं का एबीवीपी से जुड़ाव ऊर्जा और समर्पण का प्रतीक: राज्यपाल

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 3, 2025No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Dhanbad News:  राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा है कि झारखंड के 82 हजार से अधिक युवाओं का एबीवीपी से जुड़ाव, यह संख्या मात्र आंकड़ा नहीं, बल्कि राज्य के युवाओं की ऊर्जा और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन और झारखंड को शिक्षा, रोजगार, खेल, नवाचार तथा सांस्कृतिक विकास के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए योगदान दें।

          राज्यपाल शुक्रवार को धनबाद के केके पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) झारखंड के तीन दिवसीय रजत जयंती प्रदेश अधिवेशन में बोल रहे थे। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन न केवल राष्ट्रभक्ति का संदेश देता है, बल्कि युवाओं को उनकी सकारात्मक ऊर्जा के लिए एक दिशा प्रदान करता है।

          राज्यपाल ने कहा कि अधिवेशन का यह आयोजन कई ऐतिहासिक संदर्भों से प्रेरणादायी है। भगवान धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती तथा एबीवीपी के शिल्पकार प्राध्यापक यशवंत राव केलकर के शताब्दी वर्ष के दौरान यह अधिवेशन झारखंड के युवाओं को नई ऊर्जा और संकल्प का संदेश देता है।

          राज्यपाल ने झारखंड की स्थापना के रजत वर्ष का उल्लेख करते हुए भारत रत्न एवं भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के झारखंड राज्य निर्माण में योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि राज्य गठन संबंधी विधेयक संसद में लाया गया था तो वे अटल की सरकार में मंत्रिपरिषद के सदस्य थे और लोकसभा सदस्य के रूप में उन्होंने राज्य के गठन के पक्ष में मत दिया था।

          राज्यपाल ने स्वामी विवेकानंद के विचार उठो, जागो और तब तक न रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाये का उल्लेख करते हुए युवाओं को निरंतर प्रयास और समर्पण का महत्व समझाया। साथ ही सभी युवाओं से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत 2047 के विजन को साकार करने में अपनी भूमिका निभायें।

          अधिवेशन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय मंत्री क्षमा शर्मा ने कहा कि देश में कहीं भी जब छात्र हित का हनन होता है तो छात्र समुदाय उम्मीद भरी नजरों से विद्यार्थी परिषद की ओर देखता है। उन्होंने कहा कि आज के वर्तमान दौर में छात्राओं को सशक्त करने के लिए और बंगाल में जिस प्रकार की असामाजिक घटनाएं लगातार बढ़ रही है उसको देखते हुए छात्राओं को मिशन साहसी के माध्यम से आत्मरक्षा के शिक्षा दी जा रही है ताकि सरकार की नाकामी होने पर राज्य की छात्राएं स्वयं अपनी सुरक्षा कर सकें।

          स्वागत समिति के अध्यक्ष रवि चौधरी ने कहा कि झारखंड का यह रजत जयंती अधिवेशन यहां के छात्र युवाओं को अपने हक और झारखंड के अस्मिता संस्कृति को बचाने के लिए जागृत करने वाला अधिवेशन है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का एक-एक कार्यकर्ता अपने सभ्यता अपनी संस्कृति को आत्मसात कर राष्ट्र पुनर्निर्माण के उद्देश्य के लिए एक-एक परिसर में पूरी तन्मयता के साथ लगा रहता है।

          आईएसएम धनबाद के निदेशक प्रोफेसर सुकुमार मिश्रा ने कहा कि आज के टेक्नोलॉजी के इस दौर में युवा विभिन्न माध्यमों से अपने करियर को एक नई दिशा दे सकता है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता परिसर में विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से नवाचार के साथ युवा किस क्षेत्र में अपना करियर चुने इस लिए वर्षभर सकारात्मक दिशा में प्रयत्न करते रहते हैं।

          परिषद की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मौसमी पॉल ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का यह रजत जयंती अधिवेशन युवाओं के लिए शिक्षा क्षेत्र में बेहतर कार्य करने स्वयं के व्यक्तित्व निर्माण के लिए प्रयत्न करने सहित विभिन्न रूपों से लाभकारी साबित होगा। प्रदेश मंत्री मनोज सोरेन ने कहा कि यह अधिवेशन केवल एक अधिवेशन मात्र नहीं है, बल्कि यह एक महामंथन है

          उद्घाटन सत्र में मुख्य रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गोविंद नायक, क्षेत्रीय संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ला, अखिल भारतीय जनजातीय कार्य प्रमुख प्रमोद राउत, प्रांत प्रमुख डॉ. पंकज कुमार और निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. दीपनारायण जायसवाल सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          ABVP Glorious journey Governor Santosh Kumar Gangwar KK Polytechnic College
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          Siwan Encounter : सीवान रोड रेज गोलीकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

          May 3, 2026

          Jharkhand News: 20 साल बाद मिली मां, पति ने ठुकराया—बेटे की भावुक अपील ने छुआ दिल

          May 3, 2026

          धनबाद में बड़ा हादसा : मुनीडीह कोल वाशरी के कोयला स्लरी में दबकर 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत,, BCCL प्रोजेक्ट में लापरवाही का आरोप

          May 3, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          Siwan Encounter : सीवान रोड रेज गोलीकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

          Jharkhand News: 20 साल बाद मिली मां, पति ने ठुकराया—बेटे की भावुक अपील ने छुआ दिल

          धनबाद में बड़ा हादसा : मुनीडीह कोल वाशरी के कोयला स्लरी में दबकर 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत,, BCCL प्रोजेक्ट में लापरवाही का आरोप

          कोडरमा में दर्दनाक हादसा: स्कूल गए छात्र का शव पानी भरे गड्‌ढे से बरामद, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

          सिंदुरदान से पहले आखिर ऐसा क्या हुआ की रोकनी पड़ी शादी , खाली हाथ लौटी बारात …. जानें क्या है पुरा मामला

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.