Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 25 July 2026 || 18:21
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»विधायक सरयू राय ने तीन अधिकारियों पर विशेषाधिकार हनन का लगाया आरोप,स्पीकर को लिखा पत्र
          Headline

          विधायक सरयू राय ने तीन अधिकारियों पर विशेषाधिकार हनन का लगाया आरोप,स्पीकर को लिखा पत्र

          today post liveBy today post liveSeptember 9, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Jamshedpur News:-  वरिष्ठ विधायक सरयू राय ने धनबाद प्रशासन के तीन अधिकारियों पर विधानसभा के विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो को पत्र लिखकर धनबाद के उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी और बाघमारा अंचल अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सरयू राय ने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि 28 अगस्त को झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में सरकार की ओर से मंत्री ने आश्वासन दिया था कि दरिदा मौजा संख्या-120 की जमीन पर हुए अतिक्रमण को 8 सितंबर तक हटा दिया जाएगा। इसके लिए मजिस्ट्रेट, महिला बल और सशस्त्र पुलिस की तैनाती की बात भी कही गई थी। मंत्री ने भरोसा दिलाया था कि तय तिथि तक कार्रवाई पूरी कर रिपोर्ट सदन में प्रस्तुत की जाएगी।

          राय ने आरोप लगाया कि समय सीमा समाप्त हो जाने के बावजूद धनबाद प्रशासन ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। न तो बल की तैनाती की गई और न ही दीवारबंदी कर कब्जे से मुक्त कराया गया। उन्होंने इसे प्रशासन की अतिक्रमणकारियों के साथ मिलीभगत और सदन को गुमराह करने की कोशिश बताया।

          उन्होंने याद दिलाया कि इस विषय को उन्होंने पहले भी 2024 और 2025 के विधानसभा सत्रों में अल्पसूचित प्रश्नों के जरिए उठाया था। उस समय सरकार ने स्वीकार किया था कि दबंगों ने अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक और कमजोर वर्ग की जमीन पर कब्जा कर लिया है और उस पर दीवार खड़ी कर दी है। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

          सरयू राय ने कहा कि धनबाद उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी और बाघमारा अंचल अधिकारी ने सदन को दिए गए सरकारी आश्वासन की पूरी तरह अनदेखी की है। यह न केवल विधानसभा की अवमानना है, बल्कि सदस्य के विशेषाधिकार का भी हनन है। उन्होंने विधानसभाध्यक्ष से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में सदन की गरिमा और सरकारी आश्वासन की गंभीरता बनी रहे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          झारखंड विधानसभा विवाद धनबाद अतिक्रमण मामला सदन की अवमानना झारखंड सरयू राय बनाम धनबाद प्रशासन सरयू राय विशेषाधिकार हनन
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.