Monday, 20 May 2024 || 22:50

Jamtara:  विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने बुधवार को सतसाल के कोलाडाबर पहुंचकर हनुमान मंदिर नवनिर्माण के लिए भूमि पूजन की।  इस दौरान विधायक ने कहा कि हनुमान जी में मेरी गहरी आस्था है। मैं भरोसा दिलाता हूं कि बहुत जल्द यह मंदिर बनकर तैयार होगा। इसके भव्य निर्माण के लिए जितने भी राशि खर्च होगी, वह मैं करूंगा। इरफान ने कहा कि अपने जीवन काल में ऐसे धार्मिक कार्य का भागीदार बनना बहुत ही पुण्य का काम है। मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं। यही कारण है कि मैंने सैकड़ों मंदिर, मस्जिद और जाहेरथान का निर्माण कराया है।

हर दुख सुख में करते हैं विधायक को याद
ग्रामीणों ने कहा कि विधायक हर काम में आगे आ कर हम लोगों की मदद करते हैं। वे सभी धर्मों को एक साथ लेकर चलते हैं। यही कारण है कि हम लोग भी अपने हर सुख दुख में विधायक को याद करते हैं।  मौके पर मुखिया सरोज हेम्ब्रम, प्रधान निरंजन महतो, मोहन महतो, पंडित विकास ठाकुर, चंद्रशेखर महतो, महेंद्र महतो, संजय महतो, गोपाल महतो व परिमल मंडल सहित अन्य उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version