Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 20:56
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»बिहार में छात्रों के बंद का मिलाजुला असर, कई जगह पर रोकी ट्रेन
    Headline

    बिहार में छात्रों के बंद का मिलाजुला असर, कई जगह पर रोकी ट्रेन

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 29, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    PATNA SCIENCE COLLEGE KE PASS JAN ADHIKAR CHHATRA PARISHAD KA ROAD JAAM AND AAGZANI
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    पटना। आरआरबी-एनटीपीसी परीक्षा के रिजल्ट में गड़बड़ी से नाराज छात्र संगठनों के साथ-साथ राजनीतिक दलों द्वारा  शुक्रवार को बिहार बंद किया लेकिन इसका आंशिक असर ही दिखा। पटना में पूरा आंदोलन डाकबंगला चौराहा पर सिमट कर रह गया। रेलवे अभ्यर्थियों के समर्थन में  भाजपा को छोड़ सात राजनीतिक पार्टियों राजद, कांग्रेस, जाप, सीपीआई, सीपीएम, माले और वीआईपी के कार्यकर्ता सड़क पर थे।

    छात्रों के प्रदर्शन की बात करें तो दरभंगा में छात्रों ने सुबह-सुबह ही ट्रेन रोककर प्रदर्शन किया। पटना में भी छात्रों ने चक्का जाम किया। बंद के दौरान छात्रों ने बाढ़ रेलवे ट्रैक जाम कर प्रदर्शन किया। बिहार में तोड़फोड़, आगजनी और रेलवे संपत्ति को नुकसान के बाद प्रशासन सख्त दिखा। राज्य भर में 48 नामजद और 3,975 से अधिक अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।नामजदों में पटना के खान सर समेत छह कोचिंग संचालक भी शामिल है. पटना में आठ और गया व सीतामढ़ी में 13-13 अभ्यार्थियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।

    भागलपुर में इंटर सिटी ट्रेन रोककर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बिहार की राजधानी पटना में एआईएसएफ (आईसा) के छात्रों द्वारा जमकर हंगामा किए जाने की खबर है। गांधी मैदान स्थित मैकडॉनल्ड में तोड़फोड़ की सूचना है। पुलिस छात्रों को हटाने के प्रयास में जुटी है। पटना के डाक बंगला चौराहा को छात्रों ने जाम कर दिया। छात्र संगठन से जुड़े हुए आईसा और जाप के छात्र नेताओं ने डाक बंगला चौराहा को पूरी तरह से जाम कर दिया है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। यहां से पुलिस ने एक छात्र नेता को गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस और प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच बवाल शुरू हो गया। हालात को काबू करने के लिए पुलिस को हलका बल प्रयोग करना पड़ा। बिहार बंद के समर्थन में छात्र पटना के डाक बंग्ला चौराहे पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इस दौरान ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी बेहोश हो गया। प्रदर्शनकारियों ने आनन-फानन में उठाकर पुलिस की गाड़ी में डालकर पीएमसीएच पहुंचाया।

    बक्सर के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-84 को छात्रों ने जाम कर दिया। छात्रों ने इस हाइवे पर आगजनी करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। खगड़िया में छात्रों ने एनएच-31 जाम कर विरोध जताया।वहीं, छात्रों पर दर्ज हुए मुकदमे के खिलाफ आईसा-एनएसयूआई और राजद के छात्र संगठन ने प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। सहरसा में छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरकर महागठबंधन के नेता व कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे है। इस दौरान केंद्र सरकार और रेल मंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है।

    खान सर ने यूट्यूब पर एक वीडियो डालकर छात्रों से आज प्रदर्शन में शामिल नहीं होने की अपील की। उन्होंने कहा कि अब राहत का संकेत मिल रहा है। सुशील मोदी ने ट्वीट कर बताया है कि रेल मंत्री से बातचीत हो गयी है। अगली परीक्षाएं स्थगित होगी। वहीं, एनटीपीसी के साढ़े तीन लाख और रिजल्ट जोड़े जाएंगे। ग्रुप डी की एक ही परीक्षा होगी। छात्र किसी भी प्रकार के रेलवे की संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाएं।

    राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि आंदोलन को अभी नैतिक समर्थन है। अगर छात्रों का दमन किया गया, तो पार्टी हर संभव विरोध करेगी। सीपीआइ के राज्य सचिव राम नरेश पांडेय ने कहा कि रेलवे भर्ती बोर्ड की मनमानी से छात्र परेशान है। अब पुलिस की ज्यादती पर लगाम जरूरी है। सीपीएम नेता अवधेश पांडेय ने भी कहा कि छात्रों के साथ की जा रही। ज्यादती पर पार्टी उनके साथ है। कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा कि छात्रों का आंदोलन किसी राजनीतिक दल का आंदोलन नहीं है युवाओं के साथ छलावा है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    डाक बंगला चौराहा पटना न्यूज प्रदर्शन बिहार बंद रिजल्ट में गड़बड़ी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026

    रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे

    March 11, 2026

    ईडी अधिकारियों पर दर्ज FIR की होगी सीबीआई जांच, झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.