Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 July 2026 || 00:50
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»औरंगाबाद में भाजपा सांसद पर बदमाशों ने तानी पिस्टल, सुरक्षाकर्मियों ने खदेड़ कर पकड़ा
          Headline

          औरंगाबाद में भाजपा सांसद पर बदमाशों ने तानी पिस्टल, सुरक्षाकर्मियों ने खदेड़ कर पकड़ा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 5, 2023No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Aurangabad:  बिहार में सुशासन के राज में अब सांसद भी सुरक्षित नहीं है। ताजा मामला औरंगाबाद से सामने आया है।  जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद सुशील सिंह के ऊपर शुक्रवार को तीन बदमाशों ने पिस्टल तान दी। जिले के बारुण थाना क्षेत्र में यह वारदात हुई।  हलांकि  सांसद के सुरक्षाकर्मियों ने खदेड़ कर तीनों बदमाशों को पकड़ लिया और स्थानीय थाने को सुपुर्द कर दिया।

          सांसद ने बताया कि सासाराम से एनएच दो के रास्ते होकर लौटने के दौरान जैसे ही बारूण थाना क्षेत्र के सोन पुल पर पहुंचा तो देखा कि एक बाइक पर सवार 3 अपराधी एक महिला से लुट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे हैं । महिला ने रोते हुये सांसद को आपबीती सुनाई जिसपर सांसद ने तत्काल प्रतिक्रिया देते हुये उन लुटेरों का पीछा करना शुरू कर दिया । लगभग 10 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद लेन बदलने के दौरान अपराधियों की बाइक पलट गयी बावजुद अपराधी खेतों में दौडकर भागने लगे ।

          सांसद तथा उनके साथ रहे सुरक्षाकर्मियों ने उन अपराधियों का पीछा नहीं छोड़ा और लगभग 3 किलोमीटर तक खदेरने के बाद तीनों अपराधियों को सासंद ने धर दबोचा । इस बीच अपराधियों ने कई बार सांसद पर पिस्टल भी ताना साथ ही कहा कि अगर पीछा करोगे तो गोली मार देंगे।इसके बावजुद भी सांसद डरे नहीं और अपना फर्ज समझते हुये अपराधियों के पीछे लगे रहे तबतक कि तोनों अपराधी उनकी पकड़ में नहीं आ गये ।  सुरक्षा गार्डों ने एनएच-19 पर खदेड़ कर उन्हों धर दबोचा। पकड़े गए आरोपितों के पास से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा और 7 कारतूस बरामद हुआ है। सभी को सांसद के सुरक्षा गार्डों ने स्थानीय थाना को सौंप दिया।

          सांसद सुशील सिंह ने बातचीत में कहा कि जिसकी उम्मीद नहीं थी आज वैसा बिहार हमें दिख रहा है। कल्पना भी नहीं कर सकते हैं, जिस तरह से अपराधियों ने हिम्मत की है। इसे जंगलराज नहीं तो और क्या कहेंगे। अपराधी जब चाहे जहां चाहे किसी को भी टारगेट कर ले लेकिन गूंगी बहरी सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रह जाएगी। दावा बहुत बड़ी कर देती है लेकिन काम कितना होता है इसका तो भगवान ही मालिक है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अपराधी औरंगाबाद न्यूज पिस्टल महिला सांसद
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.