Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 15:53
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»झारखंड»कोडरमा»बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अंतरराज्यीय पुलिस पदाधिकारीयों की हुई बैठक
    कोडरमा

    बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अंतरराज्यीय पुलिस पदाधिकारीयों की हुई बैठक

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 28, 2020Updated:September 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    कोडरमा।

    बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में अंतरराज्यीय पुलिस पदाधिकारियों की बैठक  हुई। बैठक में बिहार के नवादा जिले के एसडीपीओ संजय कुमार पांडे के अलावा जिले के सतगावां, चंदवारा वह डोमचांच थानों के थाना प्रभारी शामिल हुए। बैठक के दौरान जिले से सटे बिहार के नवादा जिला अंतर्गत पड़ने वाले विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर संयुक्त रूप से निगरानी रखने से संबंधित पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में सीमा क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों व नक्सलियों के अलावा अवैध शराब की तस्करी में शामिल लोगों की धर-पकड़ के लिए संयुक्त कार्रवाई किए जाने का भी निर्णय लिया गया।

    इसके अलावा बैठक में जिले के डोमचांच थाना अंतर्गत  बिहार के रजौली विधानसभा क्षेत्र के पड़ने वाले बुथाें पर चुनाव के दिन मतदान कर्मियों को पहुंचाने व उनके ठहरने की व्यवस्था पर भी दोनों जिलों के पुलिस पदाधिकारियों ने विशेष रूप से चर्चा की। मौके पर एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने इन बूथों पर जिले के रास्ते मतदान कर्मियों को पहुंचाने व उनके ठहरने की पूरी व्यवस्था किए जाने का भरोसा दिलाया गया।  इसके अलावा जिले के बेंदी इलाके से सटे बिहार के बुथ पर भी मतदान कर्मियों के ठहरने व उन्हें सुरक्षित लाने  व ले  जाने की व्यवस्था किए जाने का भी  आश्वासन दिया गया।

    बैठक में नक्सली गतिविधियों पर रोक को लेकर निरंतर रूप से जंगलों में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाने की बात कही गई। इसके अलावा शराब के अवैध तस्करी पर रोक को लेकर बिहार से सटे जिले के मुख्य मार्गों पर चेक प्वाइंट के जरिए विशेष रूप से निगरानी रखने की सहमति बनी।  चुनाव के दिन दोनों जिलों के पुलिस बलों द्वारा पूरे क्षेत्र पर विशेष रूप से निगरानी रखने का भी निर्णय लिया गया। वही जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में पड़ने वाले बिहार के मतदान केंद्रों पर चुनाव के दिन निगरानी रखने के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम बनाने का भी निर्णय लिया गया।  बैठक में दोनों जिलों को जोड़ने वाली एनएच-31 के वर्तमान में काफी जर्जर होने को लेकर भी चर्चा की गई, साथ ही चुनाव के पहले इस रास्ते की मरम्मति कर आवागमन को चुनाव के दिन सुचारू रखने को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने पर भी सहमति जताई गई।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.