Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 13 March 2026 || 23:51
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»दवा कारोबारी दीपक भगत हत्याकांड का 48 घंटे के भीतर खुलासा,छह गिरफ्तार,चार अंतरजिला अपराधी शामिल
    Headline

    दवा कारोबारी दीपक भगत हत्याकांड का 48 घंटे के भीतर खुलासा,छह गिरफ्तार,चार अंतरजिला अपराधी शामिल

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    araria news : अररिया नगर थाना क्षेत्र के मारवाड़ी पट्टी में दवा कारोबारी दीपक भगत हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे के मदद खुलासा कर लेने का दावा किया है। मामले में पुलिस ने छह अपराधियों को गिरफ्तार किया,जिनमें चार दूसरे जिले के अपराधी शामिल हैं।गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल,छह जिंदा कारतूस,दो मोटरसाइकिल,आठ मोबाइल एवं घटना के वक्त अपराधियों के द्वारा पहने गए कपड़े को बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों में तीन मधेपुरा, एक पूर्णिया और दो अररिया के महलगांव थाना क्षेत्र का रहने वाला है।घटना के उद्भेदन को लेकर एसपी अमित रंजन के द्वारा गठित एसआईटी ने वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान का सहारा लेते हुए खुलासा किया। जानकारी एसपी अमित रंजन ने बुधवार को दी।

    एसपी अमित रंजन ने बताया कि 20 अक्टूबर की रात दीपक भगत की हत्या अज्ञात अपराधियों के द्वारा उनके दुकान में घुसकर गोली मारकर की गई थी। घटना को लेकर नगर थाना में प्राथमिकी कांड संख्या 539/24 दिनांक 20 अक्टूबर 24 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद सदर एसडीपीओ राम पुकार सिंह के नेतृत्व में डीएसपी हेडक्वार्टर,अररिया नगर थाना,रानीगंज थाना, डीआईयू के साथ एसआईटी का गठन किया गया था।

    एसपी ने बताया कि एसआईटी के द्वारा सीसीटीवी फुटेज,टावर डंप, सीडीआर,एसडीआर का विश्लेषण करते हुए वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान का सहारा लेकर घटना में शामिल सभी छह अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।एसपी ने बताया कि गिरफ्तार महलगांव थाना क्षेत्र के बागनगर वार्ड संख्या 2 के रहने वाले 20 वर्षीय छोटू कुमार उर्फ निशांत यादव पिता -जगदीश यादव एवं 19 वर्षीय सोनू कुमार पिता- जागेश्वर मंडल ने कैश लूटकांड को लेकर लाइनर का काम करते हुए लूट की योजना अन्य गिरफ्तार साथियों के साथ पूर्णिया में बनाया था।जहां लूटकांड के साथ ही दहशत फैलाने के लिए हत्याकांड को अंजाम देने की साजिश रची गई थी।

    अररिया के महलगांव थाना क्षेत्र के बागनगर के छोटू कुमार उर्फ निशांत यादव,सोनू कुमार के अलावा मधेपुरा जिला के बिहारीगंज के 18 वर्षीय प्रिंस कुमार उर्फ पिस्टल यादव पिता -प्रमोद कुमार यादव,19 वर्षीय देवा कुमार पिता -गुड्डू यादव और मो.साहिल पिता -मो. मोइन को गिरफ्तार किया।वहीं मामले में पूर्णिया के रूपौली थाना क्षेत्र के 19 वर्षीय आर्यन कुमार पिता -सुरेश महतो को गिरफ्तार किया गया।

    वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान का सहारा लेते हुए पुलिस ने गिरफ्तार इन बदमाशों के पास से घटना में प्रयुक्त देसी पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल, 8 मोबाइल एवं घटना को करने के समय पहने गए कपड़े को बरामद किया।छापेमारी में गठित एसआईटी टीम में रानीगंज थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु,अररिया नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक,एसआई मनीष कुमार,कुमार ऋषिराज,अंकुर, डीआईयू शाखा के एएसआई विवेक प्रसाद,नागेन्द्र कुमार के साथ डीआईयू टीम एवं सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Deepak Bhagat murder case drug dealer exposure
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026

    रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.