Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 July 2026 || 11:26
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»सिदगोड़ा बाजार में भीषण आग, छह दुकानें और गोदाम जलकर राख
          Headline

          सिदगोड़ा बाजार में भीषण आग, छह दुकानें और गोदाम जलकर राख

          today post liveBy today post liveNovember 20, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Jamshedpur News:- सिदगोड़ा बाजार में बुधवार देर रात लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैली कि छह दुकानों और एक गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आगजनी में लाखों का सामान जलकर राख हो गया और दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

          प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 12 बजे दुकान की ओर से धुआं उठता देखा गया। कुछ ही देर में आग की ऊंची लपटें दिखने लगीं। लोगों ने तुरंत दुकानदारों और पुलिस को इसकी जानकारी दी। स्थानीय लोग मौके पर जुटे और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कुछ ही मिनटों में कई दुकानें जलकर खाक हो गईं।

          आग की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग को कॉल किया गया, लेकिन दमकल वाहनों के देर से पहुंचने पर लोगों में आक्रोश दिखा। जब तक दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, तब तक अधिकांश दुकानें राख में तब्दील हो चुकी थीं। आग बुझाने में स्थानीय लोग भी बाल्टी और पाइप के सहारे जुटे रहे।

          दुकानदारों के 20 लाख रुपये से अधिक का नुकसान

          आगजनी में दिना प्रसाद की किराना दुकान और दो गोदाम, अजीत चंद्र तथा राजू राव की आलू-प्याज की दुकानें पूरी तरह जल गईं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार सभी दुकानदारों को मिलाकर करीब 20 लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई है। आग से प्रभावित दुकानदारों की आर्थिक स्थिति पर इसका गहरा असर पड़ा है।

          स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह आग किसी असामाजिक तत्व की करतूत हो सकती है। उनका कहना है कि बाजार क्षेत्र में ऐसे लोगों की आवाजाही अक्सर रहती है, इसलिए आग जानबूझकर लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है।

          घटना के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।

          पुलिस और प्रशासन अब मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने पर विचार कर रहे हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.