Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 13 March 2026 || 04:15
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»नाइटी पहने नकाबपोश अपराधियों ने की बड़े जूता व्यवसायी के घर से 70 लाख की भीषण चोरी
    Headline

    नाइटी पहने नकाबपोश अपराधियों ने की बड़े जूता व्यवसायी के घर से 70 लाख की भीषण चोरी

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 27, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    बेगूसराय।  एक बार फिर नाइटी पहने नकाबपोश अपराधियों ने बड़े जूता कारोबारी के घर 70 लाख से अधिक की भीषण चोरी कर सनसनी फैला दी है। घटना मंगलवार की रात को नगर थाना क्षेत्र के हरख मोहल्ले में हुई है। इसमें अपराधियों के हांथ 45 लाख नगद एवं 400 ग्राम सोना हाथ लगा है। चोरी की जानकारी बुधवार की सुबह तक लगी जब परिजनो ने गोदरेज को टूटा देखा। इसके बाद परिजनो में कोहराम मच गया और सैकड़ो लोगो की भीड़ जुट गई। घटना को लेकर व्यवसायियों में आक्रोश है। पुलिस घर में तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो को खंगालने में जुटी है।

    घटना को लेकर जिला व्यवसायी महासंघ में आक्रोश है। अध्यक्ष अखिलेश कुमार, महासचिव अजीत गौतम, स्थानीय नगर पार्षद सह महासंघ संयोजक बब्बन प्रसाद सिंह एवं प्रेमशंकर सहित अन्य सदस्य पहुंचे तथा घटना के उद्भेदन की मांग किया है। महासंघ ने कहा है कि नाइटी पहन कर अपराधी जिला मुख्यालय में लगातार करोड़ों-करोड़ की बड़ी वारदात को अंजाम दे रहा है, लेकिन पुलिस उद्भेदन करने में विफल है। एक सप्ताह के अंदर इस घटना का उद्भेदन नहीं हुआ तो जिले के तमाम दुकानें में ताला लग जाएगा और व्यवसायी सड़क पर उतर जाएंगे।

    पीड़ित व्यवसायी शाहनवाज आलम उर्फ मुन्ना ने बताया कि मैं अपने घर पर से ही स्पार्की, खादिम एवं पैरागन सहित अन्य ब्रांडेड कंपनियों का मोनिरा शूज के नाम से थोक कारोबार करते हैं। जिसकी बिक्री पैसा दो दिन बैंक में छुट्टी और बाहर होने कारण जमा नहीं कर सके थे और बहन की शादी के लिए भी जमीन बेचकर पैसा रखा हुआ था। नाइटी पहन कर आए अपराधी ने करीब 44 लाख 85 हजार रूपया तथा दो सौ ग्राम से अधिक ज्वेलरी एवं 22 सोने का सिक्का गोदरेज से लेकर भाग निकले।

    सीसीटीवी में स्पष्ट  दिख रहा है कि अपराधी घर में घुसा और चोरी कर गोदाम के रास्ते निकलने के बाद घर से लिया गया बैग खाली कर फेंक दिया। व्यवसायी ने बताया कि वह घटना वाले कमरे में ही सोते थे, पिछले दो-तीन दिन से अधिक गर्मी के कारण छत वाले कमरे में सो रहे थे तथा उनके कमरे में ताला बंद था। लेकिन अपराधी बगैर कोई आवाज के गेट तोड़ने के बाद गोदरेज तोड़कर घटना को अंजाम दिया।

    उल्लेखनीय है कि सेम कलर का नाइटी पहनकर यह चोर पिछले छह माह से जिला मुख्यालय में लगातार बड़ी वारदात को अंजाम दे रहा है। पिछले महीने ही लोहिया नगर मोहल्ले में बड़े कारोबारी संजीव सिंह के यहां से भी 50 लाख से अधिक की चोरी की घटना को अंजाम इसी तरीके से दिया गया। उससे पहले बस कारोबारी मुक्तिनाथ सिंह के यहां भी इसी तरीके से चोरी की घटना हुई। एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही टीम कार्रवाई में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तरीके से अनुसंधान किया जा रहा है, जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    चोर जूता व्यवसायी चोरी नाइटी बेगुसराय न्यूज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026

    रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    झारखंड-बिहार सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.