गुमला।

खुद को घर में अकेला कर एक 20 वर्षीय विवाहिता पुष्पा मुंडा ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान भरनो थाना क्षेत्र के नवाटोली निवासी शिव शंकर मुंडा की पत्नी के रूप में की गई है। आत्महत्या करने के पूर्व विवाहिता ने अपने मासूम पुत्र को अपने मैसूर की पुत्री के साथ घर से बाहर भेज दी थी। घर के अन्य सदस्य भी खेत पर थे। अबतक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। जानकारी अनुसार विवाहिता अपने मैसूर की लड़की को घर में बुलाकर उसके साथ अपने डेढ़ वर्षीय पुत्री को बाहर भेज दिया। आधे घंटे के बाद घर पहुंचने पर मैसूर की पुत्री संध्या ने विवाहिता को रूम के छत से फंदे पर लटका पाया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां इकट्ठा हुए और पुलिस को जानकारी दी।