रांची। भाकपा माले के बगोदर विधायक विनोद सिंह को उत्कृष्ट विधायक चुना गया है, जिन्हें विधानसभा स्थापना दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। भाकपा माले ने इस पर खुशी जताया है और विधानसभा के चयन समिति को धन्यवाद दिया है। पार्टी के राज्य सचिव मनोज भक्त ने हर्ष जताते हुए कहा कि विधायक विनोद सिंह ने आंदोलनरत जनता के संघर्ष और आवाज को सड़क और सदन में बुलंद किया है। साथ ही उन्होंने झारखंड के जल, जंगल, जमीन, न्याय और लोकतंत्र के लिए संघर्षरत्त जनता को भी बधायी दी है।
भाकपा माले ने भरोसा जताया है कि विनोद सिंह एक जन प्रतिनिधि के बतौर और जनता के हितों के लिए लड़नेवाले अगुआ योद्धा के बतौर महेंद्र सिंह की क्रांतिकारी परंपरा को आगे बढ़ाएंगे और यह सबका विश्वास है। भाकपा माले राज्य कमिटी ने विधानसभा के चयन समिति को भी धन्यवाद दिया है।


