Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 11 September 2026 || 17:17
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»नाबालिग हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस पर लापरवाही के आरोप,अपहरण के बाद हत्या का मामला
          Headline

          नाबालिग हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस पर लापरवाही के आरोप,अपहरण के बाद हत्या का मामला

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 13, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Darbhanga News:   जिले के कुशेश्वरस्थान पूर्वी नगर पंचायत के वार्ड संख्या-5 स्थित सम्राट चौक में एक नाबालिग किशोरी की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मो. उजाला को हिरासत में ले लिया है, जबकि गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

          जानकारी के अनुसार, हिरणी पंचायत के एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की को 13 जनवरी को मो. उजाला बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इस संबंध में पीड़िता के पिता ने तत्काल स्थानीय थाने में आवेदन देकर युवक और उसके परिजनों पर अपहरण का आरोप लगाया था। हालांकि परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में गंभीरता नहीं दिखाई। न तो प्राथमिकी दर्ज की गई और न ही लड़की की खोज के लिए कोई ठोस कदम उठाया गया।

          पीड़ित परिवार का कहना है कि अगर समय रहते पुलिस सक्रिय होती, तो उनकी बेटी की जान बच सकती थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि थाने में आवेदन देने के बावजूद उन्हें उसकी रिसीविंग तक नहीं दी गई। परिजनों के मुताबिक, फरवरी में आरोपी किशोरी को अपने घर लेकर आया, जहां उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया।

          विरोध करने पर आरोपी ने कथित रूप से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुशेश्वरस्थान ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि इसके बाद शव को घर ले जाकर बीमारी से मौत की अफवाह फैलाने की कोशिश की गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने मृतका के मौसा अरविंद पासवान पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वे घायल हो गए।

          सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से सुरक्षित निकालकर हिरासत में लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। साथ ही एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

          एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि मृतका के पिता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि शुरुआती शिकायत पर कार्रवाई होती, तो यह दर्दनाक घटना टाली जा सकती थी।

          Bihar Crime News Kusheshwar Asthan Homicide Police negligence case Teenage Girl Murder Case किशोरी हत्या केस Minor Murder Case in Darbhanga कुशेश्वरस्थान हत्या मामला नाबालिग हत्याकांड दरभंगा पुलिस लापरवाही मामला बिहार क्राइम न्यूज
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          ब्रिक्स सम्मेलन आज से, पुतिन-मोदी की होगी अहम मुलाकात, 7 साल बाद भारत आएंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा

          September 11, 2026

          जमुआ में महिला से मिलने पहुंचे अधेड़ की ग्रामीणों की पिटाई

          September 11, 2026

          बाढ़ में नंगे पांव उतरीं भागलपुर डीएम अलंकृता पांडे, ग्राउंड जीरो पर सुनी पीड़ितों की समस्याएं

          September 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          ब्रिक्स सम्मेलन आज से, पुतिन-मोदी की होगी अहम मुलाकात, 7 साल बाद भारत आएंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा

          जमुआ में महिला से मिलने पहुंचे अधेड़ की ग्रामीणों की पिटाई

          बाढ़ में नंगे पांव उतरीं भागलपुर डीएम अलंकृता पांडे, ग्राउंड जीरो पर सुनी पीड़ितों की समस्याएं

          JSSC CGL पेपर लीक मामले में कोडरमा में CID की छापेमारी, दो युवकों को लिया हिरासत में, रांची लेती गई टीम

          भागलपुर में बाढ़ के गहरे पानी में डूबने से 5 की मौत,एक-दूसरे को बचाने उतरे परिवार के 4 सदस्यों की भी गई जान

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.