Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 24 June 2026 || 12:40
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार के मिथिलांचल में तपस्या और आस्था का पर्व मधुश्रावणी सम्पन्न
          Headline

          बिहार के मिथिलांचल में तपस्या और आस्था का पर्व मधुश्रावणी सम्पन्न

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 27, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Bhagalpur News:  बिहार में मिथिलांचल की परंपराओं में नवविवाहिताओं द्वारा मनाया जाने वाला 13 दिवसीय मधुश्रावणी पर्व इस वर्ष रविवार को टेमी (दुल्हन के घुटनों को जलते हुए दीपक से दागाना) दागने की रस्म के साथ सम्पन्न हो गया। यह पर्व एक ओर जहां नवविवाहित स्त्रियों की ससुराल में सुख-शांति और समृद्धि की कामना का प्रतीक है, वहीं दूसरी ओर यह लोक परंपरा, स्त्री धर्म और आस्था का एक जीवंत रूप भी है। पूजा के अंतिम दिन की विशेष रस्म, जिसे टेमी दागना कहते है, में नवविवाहिता के घुटने और पंजे जलते दीपक की बाती से हल्के रूप में स्पर्श कर दागे जाते हैं। यह परंपरा त्याग, तपस्या और नारी धर्म की स्वीकार्यता का प्रतीक मानी जाती है।

          यह पूजा नवविवाहिता अपने मायके में रहकर, ससुराल से भेजी गई सामग्री से करती हैं। इस दौरान एक महिला पुजारिन प्रतिदिन नवविवाहिताओं को सावित्री-सत्यवान, शिव-पार्वती, राम-सीता, राधा-कृष्ण, मैना पंचमी, विषहरी, बिहुला-मनसा, मंगला गौरी, पृथ्वी जन्म, समुद्र मंथन और सती की कथा जैसे धार्मिक एवं लोक कथाएं सुनाती हैं। पूजा के समय महिलाएं गोसाईं गीत, कोहबर गीत और गौरी भगवती गीत गाकर धार्मिक माहौल को और भी पावन बना देती हैं।

          पूजा स्थल पर भगवान शिव, माता पार्वती, नाग-नागिन, हाथी और विषहरी की मिट्टी की मूर्तियां स्थापित की जाती हैं। इन मूर्तियों को बांस के पत्तों, बेलपत्र, फूलों, और पारंपरिक मैथिली लोकचित्रकला से सजाया जाता है। पर्व के अंतिम दिन, पूजा में उपयोग की गई सारी मूर्तियां और सामग्री को विधिवत जल प्रवाहित किया जाता है, जिससे इस संपूर्ण पर्व का समापन होता है।मधुश्रावणी केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि मिथिला की संस्कृति, कला, परंपरा और नारी श्रद्धा की समृद्ध विरासत को भी प्रतिबिंबित करता है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          folk festivals of Bihar Madhushravani festival Mithila tradition ritual of burning Temi worship of newly married woman टेमी दागने की रस्म नवविवाहिता की पूजा बिहार के लोक पर्व मधुश्रावणी पर्व मिथिलांचल की परंपरा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          वैभव सूर्यवंशी का सपना हुआ साकार, टीम इंडिया की जर्सी पाकर हुए भावुक

          June 23, 2026

          तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास में लाखों की चोरी, निजी सहायक पर लगाया आरोप

          June 23, 2026

          सुपौल में बेटे संग मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, पति पर दूसरी शादी का आरोप लगाकर मांगा न्याय

          June 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          वैभव सूर्यवंशी का सपना हुआ साकार, टीम इंडिया की जर्सी पाकर हुए भावुक

          तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास में लाखों की चोरी, निजी सहायक पर लगाया आरोप

          सुपौल में बेटे संग मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, पति पर दूसरी शादी का आरोप लगाकर मांगा न्याय

          लखीसराय पुलिस ने सॉल्वर गैंग का किया खुलासा, मेडिकल और नर्सिंग छात्रों समेत 9 फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार

          लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 15 छात्रों की मौत, जान बचाने छत से कूदे छात्र , बचाव जारी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.