Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 31 July 2026 || 04:59
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»मधुबन कांड का मुख्य आरोपित कारु यादव बिहार के जमूई से अपने साथी के साथ गिरफ्तार
          Headline

          मधुबन कांड का मुख्य आरोपित कारु यादव बिहार के जमूई से अपने साथी के साथ गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 16, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Dhanbad News:  बीसीसीएल एरिया तीन के बाबुडीह में संचालित हिलटॉप आउटसोर्सिंग में 9 जनवरी को हुए हिंसक झड़प और बाघमारा एसडीपीओ पर हमला  मामले में धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। धनबाद पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपित कारु यादव को इसके तीन अन्य साथियों के साथ बिहार के जमुई जिला से गिरफ्तार कर लिया है।

          गुरुवार को इस संबंध में धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक एचपी जनार्दन ने जानकारी देते हुए कहा कि घटना का मुख्य अभियुक्त कारू यादव और घटना के दौरान गोलियां चलाने वाले उसके साथी रौशन यादव को पुलिस ने बिहार के जमुई जिले से गिरफ्तार मार लिया है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही इस मामले में दो अन्य नरेश कुमार यादव और बजरंगी पासवान उर्फ धर्मेंद्र कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि कारू यादव और रौशन यादव ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर लिया है।

          उन्होंने बताया कि इनकी निशानदेही पर मधुबन थाना क्षेत्र के आशकुटी में छापेमारी कर एक देशी कट्टा, 3 जिंदा कारतूस, एक देशी पिस्टल, 4 मोबाइल फोन और कुल 7 लाख 85 हजार 900 रुपये नगद बरामद किया गया है।

          उन्होंने बताया कि अब तक इस मामले में कुल 45 लोगों से पूछताछ की गई और कुल 18 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। साथ ही इस मामले में 120 से अधिक लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं मामले में शामिल लोगों की गिरफ्तारी को लेकर आगे भी पुलिस की छापेमारी जारी रहेगी।

          उन्होंने घटना के कारणों को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि हिलटॉप कंपनी द्वारा शेख गुड्डू नामक व्यक्ति के साथ कार्य शुरू करने की बात थी, लेकिन जब काम शुरू हुआ तो अचानक काम कारू यादव ग्रुप को दे दिया गया। इसके बाद से वहां वर्चस्व को लेकर दोनो ग्रुप में विवाद शुरू हो गया था, लेकिन स्थानीय दोनो थानेदार इस मामले की गंभीरता को समय रहते समझ नही सके। इस वजह से उन दोनों थाना प्रभारियों को भी निलंबित किया गया है। अब उनपर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

          एसएसपी ने बताया कि कारू यादव पर विभिन्न मामलो में अलग-अलग थानों में कुल 37 मामले दर्ज है। ऐसे अपराधी को आखिर कंपनी ने कैसे काम दिया गया। इसको लेकर भी बीसीसीएल के स्थानीय जीएम और हिलटॉप आउटसोर्सिंग प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Baghmara SDPO BCCL Area Three Hilltop Outsourcing Main accused Karu Yadav
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          एसीबी का बड़ा एक्शन, रिश्वतखोर महिला थाना प्रभारी 50 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ी गई

          July 30, 2026

          गढ़वा शिक्षक हत्याकांड का खुलासा:चश्मा कारोबारी निकला मास्टरमाइंड ,प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

          July 30, 2026

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बांकीपुर उपचुनाव में 34.16% मतदान, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे,25 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद

          एसीबी का बड़ा एक्शन, रिश्वतखोर महिला थाना प्रभारी 50 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ी गई

          गढ़वा शिक्षक हत्याकांड का खुलासा:चश्मा कारोबारी निकला मास्टरमाइंड ,प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

          श्रावणी मेला शुरू, सुल्तानगंज में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंजा 105 किमी कांवरिया पथ

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.