Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 04:11
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»London: ब्रिटेन में लेबर पार्टी ने कंजर्वेटिव से छीना राजपाट, प्रधानमंत्री के रूप में कीर स्टार्मर आज करेंगे देश को संबोधित
          Headline

          London: ब्रिटेन में लेबर पार्टी ने कंजर्वेटिव से छीना राजपाट, प्रधानमंत्री के रूप में कीर स्टार्मर आज करेंगे देश को संबोधित

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 5, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          London:  ब्रिटेन के आम चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर लेबर पार्टी सरकार बनाने जा रही है। लेबर पार्टी के अध्यक्ष कीर स्टार्मर ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री होंगे। 650 संसदीय सीटों के लिए हुए मतदान में लेबर पार्टी ने अब तक 412 सीट और प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी ने 120 सीट हासिल की हैं। बाकी सीटों पर अन्य छोटे दलों के उम्मीदवार विजयी हुए हैं। इस चुनाव में कुल 392 पंजीकृत पार्टियां रहीं लेकिन मुख्य मुकाबला ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव और मुख्य विपक्षी नेता कीर स्टार्मर की लेबर पार्टी के बीच हुआ।
          अब 17 सीटों के नतीजे आने ही शेष हैं। वर्ष 1997 में तत्कालीन प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर के नेतृत्व में लेबर पार्टी ने कुछ ऐसा ही प्रदर्शन किया था। उसे कीर स्टार्मर ने दुहरा दिया। कीर स्टार्मर आज दोपहर प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

          ऋषि सुनक ने जनादेश स्वीकारा, राष्ट्र के नाम संबोधन में कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं

          ब्रिटेन के आम चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी की करारी हार को स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपने छोटे कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि उन्होंने मतदाताओं के गुस्से, निराशा और बदलाव की इच्छा को भी सुना है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास 10, डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर आज उन्होंने देश को संबोधित किया। इस मौके पर उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति भी मौजूद रहीं।

          सुनक ने प्रधानमंत्री पद से अपने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए कहा- ‘देश से मैं सबसे पहले कहना चाहूंगा कि मुझे खेद है। आपने स्पष्ट संकेत दिया है कि यूनाइटेड किंगडम की सरकार को बदलना होगा। आपका ही निर्णय मायने रखता है। मैंने आपका गुस्सा और आपकी निराशा सुनी है। मैं इसकी जिम्मेदारी लेता हूं।’

          उन्होंने कहा कि उत्तराधिकारी के चयन की व्यवस्था हो जाने के बाद वे कंजर्वेटिव नेता के रूप में पद छोड़ देंगे। ऐसी संभावना है कि पार्टी केवल 121 से अधिक सीटें जीत पाएगी, जो पार्टी के इतिहास में सबसे खराब परिणाम है। कीर स्टार्मर की शानदार जीत पर बधाई देते हुए सुनक ने कहा, ‘मैं उन्हें और उनके परिवार को शुभकामनाएं देता हूं। चुनाव में हमारी चाहे जो भी असहमति रही हों, वह सभ्य, सार्वजनिक-उत्साही व्यक्ति हैं। उनका मैं सम्मान करता हूं। उम्मीद है कीर और उनका परिवार इस इमारत के दरवाजे के पीछे नए जीवन में बड़ा परिवर्तन महसूस करेंगे।’

          सुनक ने कहा अब हमें देश के पुनर्निर्माण के लिए विपक्ष में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। उन्होंने पार्टी उम्मीदवारों और प्रचारकों से माफी भी मांगी। कहा, ‘मुझे आपकी उम्मीदों के अनुरूप परिणाम नहीं दे पाने का खेद है। यह सोचकर दुख होता है कि उनके कुछ अच्छे सहयोगी अब हाउस ऑफ कॉमंस में नहीं बैठेंगे।’

          देश को संबोधित करने से पहले ऋषि सुनक परंपरा के अनुरूप सम्राट से मिलने बकिंघम पैलेस पहुंचे। ब्रिटेन के पहले ब्रिटिश-एशियाई प्रधानमंत्री के रूप में अपनी ऐतिहासिक उपलब्धि का उल्लेख करते हुए सुनक ने कहा, ‘ब्रिटेन के बारे में सबसे विशेष बात यह है कि मैं दादा-दादी के आने के दो पीढ़ियों के बाद भी सामान्य व्यक्ति से प्रधानमंत्री के पद तक पहुंच सका। मैंने अपनी दो बेटियों को डाउनिंग स्ट्रीट की सीढ़ियों में दीपावली पर मोमबत्तियां जलाते हुए देखा। हमें ब्रिटेन के दयालुता, शालीनता और सहिष्णुता के दृष्टिकोण को कभी नहीं भूलना चाहिए।’उल्लेखनीय है कि भारतीय मूल के ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने उत्तरी इंग्लैंड में रिचमंड एवं नॉर्थलेरटन सीट पर 23,059 वोट के अंतर के साथ दोबारा जीत हासिल की है। मगर वह देश में 14 साल की सरकार के बाद अपनी पार्टी को दोबारा जीत हासिल कराने में विफल रहे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Labour Party government Rishi Sunak UK general elections
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          July 22, 2026

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          July 22, 2026

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          July 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          2.50 लाख लेकर रचाई फर्जी शादी, लूटेरी दुल्हन समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.