Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 21:50
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Lohardaga: जबसे हेमंत मुख्यमंत्री बने हैं तबसे अपराधियों में हिम्मत बढ़ गई है- बाबूलाल मरांडी
          Headline

          Lohardaga: जबसे हेमंत मुख्यमंत्री बने हैं तबसे अपराधियों में हिम्मत बढ़ गई है- बाबूलाल मरांडी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 3, 2023No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Lohardaga: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भोगनाडीह से शुरू हुई संकल्प यात्रा अब जनता के समर्थन से जनसंकल्प यात्रा बन गई है। हेमंत सरकार से निजात पाने को जनता लालायित दिख रही है। मरांडी रविवार को लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र से संकल्प सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पौने चार साल के सरकार में प्रदेश की स्थिति बद से बदतर हो गई है। क़ानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। चोरी, डकैती, हत्या अपहरण और दुष्कर्म के मामले देश में सर्वाधिक हेमंत सरकार में हुए है। अपराधी बेख़ौफ़ होकर अपराध कर रहे हैं।

          उन्होंने कहा कि जिस पुलिस को अपराधियों को धर दबोचना था वे सरकार के इशारे पर हेमंत सरकार के ख़िलाफ़ बोलने वालों पर केस करना व वसूली कार्य में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि पुलिस पदाधिकारी और सरकारी पदाधिकारी मोबाइल रिचार्ज की तरह वसूली के माध्यम से रिचार्ज कर रहे। अधिकारी बोलते हैं देकर आए हैं,लेकर जायेंगे।

          उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन पांच से ज़्यादा हत्या, पांच से ज़्यादा दुष्कर्म, पांच से ज़्यादा अपहरण के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जबसे हेमंत मुख्यमंत्री बने हैं तबसे बेतहाशा अपराध बढ़ा है। अपराधियों में हिम्मत बढ़ गई है। आम लोग डरे सहमे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में जिस प्रकार से कोर्ट में सरेआम पेसकार को पीटा गया इससे प्रतीत होता है कि प्रदेश में तालिबानी शासन है। उन्होंने कहा कि इस सरकार को उखाड़ फेंकना राज्य की जरूरत है।

          उन्होंने कहा कि महाजनों से लड़ते लड़ते सोरेन परिवार ख़ुद महाजन हो गये। झारखंड में सर्वाधिक ज़मीन सोरेन परिवार के पास है। यह ज़मीन ग़रीब ग़ुरबा, मुंडा, उराँव, संथाल आदिवासियों की ज़मीन हड़प कर ले लिया है। उन्होंने जेएमएम, कांग्रेस और राजद की सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

          उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गांव, ग़रीब, किसान युवा महिलाओं की चिंता करते हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर गैस में दो सौ और उज्जवला योजना के तहत मिले गैस पर चार सौ की सब्सिडी देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा है, 2024 में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री और झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने की अपील की ।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अपराधी बाबूलाल मरांडी लोहरदगा न्यूज संकल्प यात्रा हेमंत सोरेन
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.