Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 29 July 2026 || 02:39
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे  करीब 1321 जोड़ों ने रचाई शादी
          Headline

          लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे  करीब 1321 जोड़ों ने रचाई शादी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 6, 2022No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          खूंटी।  लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे  करीब 1321 जोड़ों के लिए रविवार का दिन काफी खास रहा। जिला प्रशासन और गैर सरकारी संस्था निमित्त की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सभी की एक साथ शादी रचाई गई। खूंटी के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम  में बतौर  मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेश बैस ने ऑनलाइन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में अनुकरणीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि झारखंड के गांव में ऐसे हजारों जोड़े रहते हैं, जिनकी औपचारिक रूप से विवाह नहीं हुई है। ऐसे परिवारों के लिए यह कार्यक्रम उम्मीदों को जागृत करता है, जो बिना विवाह के अनिश्चितता और असुरक्षा भरे अंधेरे में जीवन जीने को विवश थे। उन्होंने बताया कि निमित्त और उसके सहयोगियों की पहल ने उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन के साथ-साथ नई दिशा भी मिली है।

          उन्होंने कहा कि हमें आशा है कि ऐसे कार्यक्रम और भी लोगों को प्रेरित करेंगे। आयोजन के लिए उन्होंने जिला प्रशासन व निमित्त संस्था की सराहना की गयी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस तरह की कुप्रथा को जड़ से समाप्त करने में मदद मिलेगी। सामाजिक असुरक्षा के कारण सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में भी कई अड़चनें आती थीं। बगैर सामाजिक धार्मिक रीति रिवाज के लिव-इन में रहने वाले परिवारों को गांव में सम्मान की दृष्टि से नहीं देखा जाता था। ऐसे में असुरक्षा की भावना में महिलाओं को मानसिक तनाव के कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में जागरूकता के लिए हर स्तर पर सम्भव प्रयास किये जाने चाहिए।

          उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य वैसे जोड़ों के जीवन में नई दिशा मिलेगी, जो खराब आर्थिक स्थिति एवं कई अन्य वजहों से शादी नहीं कर पाते। वहीं कहीं जोड़ों के लिए आयोजन का खर्च उठाना भी संभव नहीं होता। समाज की इन कुरीतियों की वजह से इन जोड़ों को बिना शादी किए साथ रहने के लिए मजबूर होना पड़ता है। दांपत्य संबंध से समाज में मान्यता नहीं मिल पाती, जिससे जीवन भर इन जोड़ों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसका सबसे बड़ा नुकसान गांव की महिलाओं एवं बच्चों को उठाना पड़ रहा है। साथ ही अन्य सरकारी योजनाओं से भी वह वंचित रह जाते हैं। इस सामाजिक कुप्रथा के कारण पुरुष की मृत्यु पर जमीन व संपत्ति महिला एवं बच्चों को नहीं मिल पाती तथा बच्चों के कान छेदने की मनाही होती है और महिलाओं की असामयिक मृत्यु पर उन्हें सामूहिक कब्रगाह में अंतिम क्रिया कर्म का अधिकार भी नहीं दिया जाता। आने वाली पीढ़ी भी इन परिवारों की शादी से वंचित रह जाती है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा इन्हें सभी प्रकार के सहयोग उपलब्ध कराए जा सके।

          मौके पर उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि इन नवविवाहित जोड़ों को जिला प्रशासन की ओर से सभी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास है। साथ ही इनका विवाह निबंधन भी सुनिश्चित कराया जाएगा। जोड़ों को आने वाले दिनों में रजिस्टर्ड विवाह प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया जाएगा। मौके पर निमित्त संस्था की सचिव निकिता सिन्हा ने बताया कि इस विवाह समारोह का आयोजन सामाजिक उद्देश्यों के साथ किया गया है। उन्होंने कहा, झारखंड के सुदूर गांव के ढुकु जोड़े लिव इन रिलेशन में रहने को मजबूर हैं और अपने समाज से दूर रहकर कई तरह की परेशानियों को झेल रहे हैं.। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना जैसे कार्यक्रमों का भी इन्हें लाभ नहीं मिल पाता। मौके पर ग्रामीण विकास विभाग सचिव एन.एन सिन्हा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में निमित्त द्वारा बीते वर्षों से ऐसे जोड़ों को सामाजिक और कानूनी मान्यता दिलाने के लिए सामूहिक शादी कराई जा रही है। शादी समारोह में नए जोड़ों को कपड़े, बर्तन और अन्य उपहार भी दिए गएबतौ।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          खूंटी न्यूज जिला प्रशासन निमित्त संस्था राज्यपाल लिव इन रिलेशनशिप शादी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.