Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 23:28
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»जीवनदायिनी गंगा का पानी खतरे के निशान के पार, लोग सहमे
    Headline

    जीवनदायिनी गंगा का पानी खतरे के निशान के पार, लोग सहमे

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 24, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    बेगूसराय।  गंगा के सीमावती्र इलाको में जीवनदायिनी गंगा के रौद्र रूप देखकर लोग सहमे हुए है। हाथीदह सिमरिया सहित कई इलाको में गंगा उफान मार रही है। तेजी से जलस्तर में वृद्धि के कारण गंगा खतरे के निशान को पार कर गई है। दियारा इलाके में गंगा का पानी खेतो तक पहुंच गया है। गंगा के उफान से पीएम नरेंद्र मोदी के दो महत्वकांक्षी योजनाओं पर भी ग्रहण लग गया है।

    जलस्तर में तेजी से हुई वृद्धि से दियारा इलाके में गंगा का पानी फैलकर खेतों में प्रवेश कर गया है। इससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों में बाढ़ की आशंका प्रबल हो गई है। संभावित बाढ़ को देखते हुए लोग ऊंचे एवं सुरक्षित स्थलों की तलाश में जुट गए हैं। गंगा के लगातार बढ़े जलस्तर के कारण सिर्फ बेगूसराय में 30 हजार एकड़ से अधिक में लगी फसल, घास और सब्जी डूब गया है।

    फसल डूब जाने से एक ओर किसानों में हाहाकार मचा है तो दूसरी ओर पशु चारा की भी समस्या हो गई है तथा एक बार फिर सब्जियों के दाम में बेतहाशा वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। वहीं लगातार बढ़ रहे जलस्तर के बीच कटाव से दियारा वासियों में हड़कंप मच गया है। तेघड़ा प्रखंड के विनलपुर के समीप कटाव के कारण जहां गंगा नदी के रिंग बांध पर खतरा उत्पन्न हो गया है, वहीं बछवाड़ा में दादुपूर पुल के क्षतिग्रस्त होने की संभावना बढ़ गई है, मटिहानी प्रखंड क्षेत्र में भी कटाव तेज है।

    जबकि गंगा के पार बसा शाम्हो प्रखंड चारों ओर से पानी से घिर चुका है, मंगलवार से जलस्तर बढ़ने का सिलसिला फिलहाल स्थिर है। लेकिन गुरुवार से जलस्तर बढ़ने की संभावना है और अब पानी बढ़ा तो दो-तीन दिन में शाम्हो का सड़क संपर्क पूरी तरह भंग हो जाएगा। हालांकि जिला प्रशासन ने संभावित बाढ़ के मद्देनजर तैयारी पूरी करने का दावा किया है। पर्याप्त संख्या में नाव, पॉलीथिन शीट उपलब्ध है, लोगों को ऊंचे स्थान पर ठहराने के लिए जगह चिन्हित कर लिया गया है।

    पशु चारा एवं लोगों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी कर ली गई है। सामुदायिक रसोई केंद्र एवं आपदा राहत केंद्र के लिए भी जगह चिन्हित कर लिए गए हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं मेडिकल टीम तैयार है। इधर, दूसरी ओर गंगा के उफान से बेगूसराय में चल रही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दो परियोजनाओं पर ब्रेक लग गया है।

    सिमरिया में बन रहे सिक्स लेन सड़क पुल एवं रेलवे पुल का काम फिलहाल ठप हो गया है। हालांकि कार्यकारी एजेंसी इस दौरान नदी के दोनों ओर के काम को पूरा करने में जुटी हुई है। फिलहाल गंगा ने एक बार फिर बेगूसराय के बछवाड़ा, तेघड़ा, बरौनी, मटिहानी, शाम्हो, बलिया एवं साहेबपुर कमाल प्रखंड तथा नगर निगम के दक्षिणी हिस्से में बसे लोगों के बीच दहशत पैदा कर दिया है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    उफान खतरे के निशान गंगा नदी बाढ़ बेगुसराय न्यूज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.