भागलपुर।

रिश्ते को कलंकित कर एक महिला अपने दो छोटे छोटे बच्चो एवं पति को छोड़कर धोधा थाने के एक सिपाही के साथ फरार हो गई। पीड़ित पति ने दोनो बच्चो के साथ वरीय पुलिस अधीक्षक निताशा गुडिया से शुक्रवार को मिलकर पत्नी को खोजने की गुहार लगाई है। एसएसपी को समर्पित आवेदन में पीडित अर्जुन मंडल ने सारी कहानी बयां की। इस पर एसएसपी ने उसे आश्वस्त किया है। जानकारी अनुसार पीड़ित अर्जुन मंडल की पत्नी सुलेखा देवी जमीन संबंधी विवाद को लेकर अक्सर धोधा थाना जाया करती थी। उस दौरान उसे थाने के एक सिपाही से प्यार हो गया। इसकी जानकारी होने पर अर्जुन और उसकी पत्नी से झगड़ा भी हुआ था। इसके कुछ दिन बाद उसकी पत्नी ने सिपाही से चुपचाप दूसरी शादी कर दो छोटे छोटे बच्चो को छोड़कर सिपाही के साथ फरार हो गई। इसकी शिकायत जब अर्जुन ने धोधा थाने में की तब वहां से डांट डपट कर भगा दिया गया था। दोनो छोटे बच्चे की उम्र 3 और 4 वर्ष है, जो मां की याद कर रोते रहते है। मां की तस्वीर लेकर लोगो को दिखाते भी है। इससे बच्चो का लालन पालन मुश्किल हो गया है। मालूम हो कि अर्जुन मंडल की दूसरी शादी सुलेखा से वर्ष 2015 में हुई थी।