Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 13 March 2026 || 02:09
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»बिहार में नेता और अधिकारी पीते हैं शराब, लागू हो गुजरात मॉडल : जीतनराम मांझी
    Headline

    बिहार में नेता और अधिकारी पीते हैं शराब, लागू हो गुजरात मॉडल : जीतनराम मांझी

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    बेगूसराय। हम के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर शराबबंदी के नाम पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने एससी-एसटी वर्ग के लोगों पर एक्ट का दुरुपयोग करने का आरोप भी लगाया है। शुक्रवार को बेगूसराय के कैथ में यज्ञ का शुभारंभ करने के लिए जाने के दौरान सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शराबबंदी के नाम पर दोहरा मापदंड अपना रहे हैं। शराब बुरी चीज है, शराबबंदी अच्छी बात है लेकिन इसके नाम पर प्रशासन खानापूर्ति कर आंकड़ा सरकार को भेज देती है। गरीब पकड़कर जेल भेजे जाते हैं और माफिया पैसा देकर छूट जाते हैं, नीतीश कुमार इस पर ध्यान दें।

    उन्होंने कहा कि गरीब आदमी अगर एक सौ एमएल शराब पीकर रास्ते में मिल जाता है तो उसके मुंह में मशीन लगाकर जांच करते हुए जेल भेज दिया जाता है। जबकि रात में दस बजे के बाद बड़े-बड़े सफेदपोश नेता, ठेकेदार, न्यायायिक सेवा, सिविल सर्विस और पुलिस सेवा के लोग जाम लड़ाते हैं। सिर्फ पुरुष ही नहीं जाम लड़ाते हैं, बल्कि पुरुष और महिला दोनों मिलकर शराब पीते हैं। उन सफेदपोश में से कितने लोगों के मुंह में मशीन लगाया गया, उनकी जांच क्यों नहीं की गई।

    मुख्यमंत्री यह दोहरा मापदंड नहीं अपना कर सबके साथ समान न्याय करें। गुजरात की तरह परमिट पर शराब देने की व्यवस्था करें। एससी-एसटी वर्ग के लोग कोई भी कार्य बगैर शराब के पूरा नहीं कर सकते हैं। शराब नहीं मिलती है तो उसे गलत तरीके से बनाया जाता है, बेचा जाता है। गुजरात मॉडल लागू किए जाने से विसंगति नहीं होगी।

    मांझी ने तेजस्वी यादव से मांग किया कि सुधाकर सिंह पर कड़ी कार्रवाई करते हुए पार्टी से निकाला जाए। मांझी ने कहा कि महागठबंधन के सभी दलों को गठबंधन धर्म का पालन करना चाहिए, सुधाकर सिंह की नीति पालायनवादी है। वह जब मंत्री थे तो गड़बड़ी को सुधारना चाहिए, लेकिन भाग गए और आज ओछी कमेंट, अशोभनीय और मर्यादित बातें कर रहे हैं, ऐसा नहीं करना चाहिए। उनके ऐसा बयान देने से महागठबंधन की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है, वे भाजपा के इशारा पर बोल रहे हैं। इसलिए तेजस्वी यादव को सुधाकर सिंह पर कार्रवाई करते हुए पार्टी से बाहर निकलना चाहिए। ऐसा करने में हो रही देरी से संदेह पैदा हो रहा है।

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा निकाले गए समाधान यात्रा एवं इस दौरान पूरे देश की यात्रा के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाए बगैर देश की प्रगति नहीं हो सकती है। इसलिए नीतीश कुमार देश की यात्रा कर लोगों को जागरूक करेंगे। नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री बनने की सभी काबिलियत है, महागठबंधन भी ऐसा सोच रही है। लेकिन वह खुद कह चुके हैं कि पीएम मैटेरियल नहीं हैं। 45 डिग्री तापमान के गर्मी में भी बिहार की यात्रा किया और अब भीषण शीतलहर में भी यात्रा पर निकले हैं, यह सराहनीय बात है। कांग्रेस भी बिहार में यात्रा शुरू कर चुकी है। यात्राएं होनी चाहिए, इससे कई बातें सामने आती है, लेकिन कोई भी जो यात्रा करते हैं उन्हें गुप्त रूप से जनता की समस्याएं पता करनी चाहिए तो सही बातें निकल कर सामने आएगी।

    हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश आलम की गिरफ्तारी के सवाल पर जीतन राम मांझी ने कहा कि आरोप लगना अलग है और सिद्ध होना अलग, गलतफहमियां भी होती है। इसमें कानून अपना काम करेगा, हम लोग इंटरफेयर नहीं करेंगे। दानिश बड़बोले हैं, स्पष्ट बोलने वालों पर मुसीबतें आती है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    गुजरात मॉडल जीतन राम मांझी दोहरा मापदंड नीतीश कुमार बेगूसराय न्यूज शराबबंदी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026

    रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    झारखंड-बिहार सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.