Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 13:10
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»बीएसएससी परीक्षा पेपर लीक के विरोध में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज, कई प्रदर्शनकारी हिरासत में
    Headline

    बीएसएससी परीक्षा पेपर लीक के विरोध में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज, कई प्रदर्शनकारी हिरासत में

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Patna: Police personnel baton charge to aspirants to protest against BSSC CGL-3 paper leak scam, in Patna on Wednesday Jan 04, 2023 Photo/Aftab Alam Siddiqui
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    पटना।  बिहार कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा पेपर लीक होने से आक्रोशित अभ्यर्थी बुधवार को पटना की सड़को पर आए गए। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस ने लाठी चार्ज भी किया, जिसमें कई अभ्यर्थी घायल हो गए। पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। पर अभ्यर्थी चयन आयोग की पीटी व तीनो परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े है।जानकारी अनुसार प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज के बाद विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा छात्रों से मिलने पहुंचे और उनकी मांग समर्थन करते हुए कहा कि परीक्षा रद्द होनी चाहिए। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच की मांग भी की।

     

    बीएसएससी अभ्यर्थियों ने आज मार्च का आह्वान किया था। मार्च के दौरान सभी अभ्यर्थी डाकबंगला चौराहे पर पहुंचे और पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग करने लगे। यहां पुलिस ने छात्रों को आगे बढ़ने से रोक दिया लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। इस बीच पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच झड़प होगी। प्रदर्शनकारी छात्र उग्र हो गए। इसके बाद हालात को संभालने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। अफरा-तफरी मच गयी। लाठीचार्ज में कुछ छात्र घायल हो गये। कुछ छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया। बीएसएससी अभ्यर्थी तीनों एक्जाम कैसिंल करने की मांग पर अड़े हैं।

     

    मीडिया से बातचीत में टाउन डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि छात्र शांतिपूर्ण ढंग से मार्च नहीं कर रहे थे। जेपी गोलंबर पर छात्रों को रोकने के लिए पुलिस पहले से ही मुस्तैद थी। पुलिस को चकमा देकर छात्रों ने रूट बदल लिया था। एक्जीविशन रोड से होते हुए छात्र डाकबंगला चौराहा पहुंच गये। छात्रों का प्लान आगे की तरफ जाना था। बिना अनुमति के छात्रों को पुलिस ने आगे बढ़ने नहीं दिया।

     

    डीएसपी ने लाठीचार्ज में किसी छात्र का सिर फटने से इनकार किया। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को शांतिपूर्ण ढंग से मांग रखने का मौका दिया गया था लेकिन छात्रों ने सुरक्षा घेरा को तोड़ते हुए पुलिस पर हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस द्वारा छात्रों पर हल्का बल प्रयोग किया गया। छात्रों को पीछे धकेला गया है। उन्होंने बताया कि बिना अनुमति के छात्रों को आगे बढ़ने नहीं दिया जाएग। किसी भी सूरत में शांति व्यवस्था भंग नहीं करने देंगे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    डाकबंगला चौराहे पटना न्यूज पीटी व तीनो परीक्षा रद्द पेपर लीक बीएसएससी अभ्यर्थियों लाठीचार्ज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.