Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 2 August 2026 || 04:43
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Latehar: भाकपा माओवादियों के जोनल कमांडर सहित दो नक्सली गिरफ्तार
          Headline

          Latehar: भाकपा माओवादियों के जोनल कमांडर सहित दो नक्सली गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 6, 2023No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Latehar:  पुलिस ने भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर नागेंद्र उरांव उर्फ चुलबुल उर्फ डॉक्टर तथा सदस्य गोदन कोरबा को गिरफ्तार कर लिया है। जोनल कमांडर नागेंद्र पलामू के पाकी का रहने वाला है। इस पर लातेहार के अलावा आसपास के जिलों में दो दर्जन से अधिक नक्सली घटनाओं का मामला दर्ज है। दस्ता सदस्य गोदन गढ़वा के भंडरिया का रहने वाला है।

          इस संबंध में लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी का एक दस्ता बूढ़ा पहाड़ के इलाके में पुलिस और सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए जमा हुआ है। इस सूचना पर पुलिस की एक टीम बनाकर माओवादियों के खिलाफ छापेमारी की गई। पुलिस ने दो लोगों को संदिग्ध अवस्था में जंगल में घूमता हुआ पाया।

          पुलिस को देखते ही दोनों व्यक्ति भागने लगे लेकिन पुलिस ने उन्हें चारों ओर से घेरकर धर दबोचा। पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए लोगों में एक नागेंद्र उरांव है जो भाकपा माओवादी का जोनल कमांडर है। दूसरा दस्ता सदस्य है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार जोनल कमांडर नागेंद्र उरांव भाकपा माओवादियों के गोरिल्ला दस्ता काफी कमांडर था। आसपास के इलाके में माओवादियों के द्वारा किए गए लगभग सभी हिंसक वारदातों में नागेंद्र उरांव शामिल रहता था।

          वर्ष 2013 में कटिया जंगल में माओवादियों के आईईडी विस्फोट की घटना में भी शामिल था। इस घटना में 12 पुलिस के जवान बलिदान हुए थे, जबकि चार ग्रामीण मारे गए थे। घटना के बाद जवानों के शरीर में माओवादियों ने आईईडी लगा दिया था। इसके अलावा खपरीमहुआ जंगल में हुए माओवादी हमले में भी यह मुख्य रूप से शामिल था। इस हमले में पुलिस के छह जवानों का बलिदान हो गया था। वर्ष 2019 में चंदवा थाना क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी पर किए गए हमले में भी यह मुख्य रूप से शामिल था। इस घटना में चार पुलिसकर्मी बलिदान हुए थे ।

          एसपी ने बताया कि नागेंद्र उरांव माओवादियों के लिए डॉक्टर का भी काम करता था। इसकी गिरफ्तारी से माओवादियों को बड़ा नुकसान हुआ है। एसपी ने कहा कि गिरफ्तार उग्रवादियों से पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

          छापेमारी अभियान में गारू थाना प्रभारी राजीव कुमार भगत, बारेसांड थाना प्रभारी रंजीत कुमार यादव, सब इंस्पेक्टर सरज कुमार, मोहम्मद शाहिद समेत कई पुलिस के अधिकारी शामिल थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          औरंगाबाद: निगरानी विभाग के जाल में फंसे दरोगा,50 हजार की घूस लेते पकड़े गए

          August 1, 2026

          किशनगंज में 1.48 करोड़ की अवैध लॉटरी बरामद, पुलिस जांच में जुटी

          July 31, 2026

          JPSC-JSSC भर्ती घोटाले के विरोध में भाजपा का संसद में मौन उपवास, जांच की मांग

          July 31, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          औरंगाबाद: निगरानी विभाग के जाल में फंसे दरोगा,50 हजार की घूस लेते पकड़े गए

          किशनगंज में 1.48 करोड़ की अवैध लॉटरी बरामद, पुलिस जांच में जुटी

          JPSC-JSSC भर्ती घोटाले के विरोध में भाजपा का संसद में मौन उपवास, जांच की मांग

          भरत तिवारी एनकाउंटर: पहली गोली चलाने वाला STF जवान अक्षय कुमार गिरफ्तार

          बांकीपुर उपचुनाव में 34.16% मतदान, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे,25 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.