Koderna News:-दुर्गा पूजा पर्व से पहले कोडरमा पुलिस को चोरी के विरुद्ध बड़ी सफलता मिली है। जिले के नवलशाही थाना पुलिस ने अलग-अलग इलाकों से 07 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की गई लाखों की संपत्ति बरामद की है। पुलिस ने पकड़े गए अपराधियों से चार पहिया वाहन, पिकअप, टेम्पु, 7 मोटरसाइकिल, चांदी के आभूषण, मोबाइल, नगद रुपए और बड़ी मात्रा में पीतल के बर्तन सहित चोरी का भारी सामान जब्त किया है।
जानकारी के मुताबिक, 21/22 सितंबर की रात नवलशाही थाना पुलिस खटोलीया क्रेशर मंडी इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध रूप से भाग रहे तीन युवकों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से ताला तोड़ने के औजार, दो बैट्री, नट-बोल्ट, औजार और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। गहन पूछताछ में उन्होंने चोरी की घटनाओं को कबूल किया और अपने गिरोह के अन्य साथियों के नाम बताए।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ कोडरमा के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई और छापेमारी कर गिरोह के अन्य चार सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान
प्रभु मलहार (25)
विशाल मलहार (20)
सचिन मलहार (18)
अरुण मलहार (40)
रामु मलहार (18)
मुन्ना मलहार (18)
मिथलेश मलहार (22)
सभी आरोपी कोडरमा और हजारीबाग जिले के रहने वाले हैं।
बरामदगी में शामिल
वाहन – टाटा सफारी, मैजिक पिकअप, टेम्पु, 7 मोटरसाइकिल
कीमती सामान – चांदी की चैन, पायल, हसुली, हजारों रुपये नकद
धार्मिक सामग्री – 150 से अधिक पीतल के दीपक, घंटी व बर्तन
घरेलू सामान – कई गैस सिलेंडर, रेती, हथौड़ा, औजार आदि
मोबाइल – OPPO, Redmi, Infinix सहित कई ब्रांड
नकदी – ₹25 हजार से अधिक नगद राशि
पुलिस का बयान
पुलिस अधीक्षक, कोडरमा ने बताया कि दुर्गा पूजा के मद्देनज़र जिले में विशेष गश्त और सतर्कता बढ़ा दी गई है। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ नवलशाही थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि बीते दिनों जिले में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही थीं।


