Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 08:49
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Koderma: डोमचांच में हुए दो फाइनेंस कम्पनियों के कर्मियों से लूट का पुलिस ने किया खुलासा, कंपनी के कर्मी सहित सात आरोपित गिरफ्तार
    Headline

    Koderma: डोमचांच में हुए दो फाइनेंस कम्पनियों के कर्मियों से लूट का पुलिस ने किया खुलासा, कंपनी के कर्मी सहित सात आरोपित गिरफ्तार

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Koderma: डोमचांच थाना क्षेत्र में  दो अलग-अलग  फाइनेंस कंपनी के कर्मियों से हुए लूट के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए  सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में कंपनी के कर्मी भी शामिल है। कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह ने मंगलवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि सपही ढोढाकोला रोड में दाह भाटी जंगल के समीप अज्ञात अपराधियों द्वारा, लोन के पैसों का कलेक्शन करके आ रहे मुथुट माईको फाईनेन्स कम्पनी के कर्मी से 3 लाख 93 हजार सात सौ रुपये की लूट घटना हुई थी।

    इस घटना में सम्मिलित राहुल कुमार पाण्डेय को डोमचांच थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में राहुल पाण्डेय ने इस घटना में संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि घटना में मुथुट माइक्रो फाईनेन्स कम्पनी के दो कर्मी कुर्बान अंसारी और रंजीत कुमार मेहता के साथ अन्य अपराधी भी सम्मिलित हैं। राहुल कुमार पाण्डेय की निशानदेही पर कुर्बान अंसारी, रंजीत कु मेहता एवं रौशन यादव (उर्फ रॉकी) को गिरफ्तार कर इनके पास से एक लाख 27 हजार एक सौ रुपये नगद राशि, लूट में प्रयुक्त 3 बाइक एवं 4 मोबाइल फोन बरामद किये गए।

    वहीं दूसरी घटना भारत माईक्रो फाईनेन्स कम्पनी के कर्मियों से हुए सात लाख लूट लिए जाने की घटना का उद्भेदन पुलिस ने करते हुए इस कांड में शामिल तीन लोगों को अलग अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया है। एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत सपही-ढोढाकोला रोड में अम्बादाह घाटी के समीप अज्ञात अपराधियों द्वारा, लोन के पैसों का कलेक्शन कर के आ रहे भारत माईक्रो फाईनेन्स कम्पनी के कर्मियों से 7 लाख 24 हजार तीन सौ रुपये की लूट कर ली गई थी।

    अपराधियों द्वारा इस घटना को अंजाम देने में एक चार पहिया वाहन (टाटा जेस्ट) का प्रयोग किये जाने के तथ्य सामने आये। टीम ने सफलता प्राप्त करते हुए उक्त वाहन को हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के ग्राम बनउ के अजीत सिंह (उर्फ बबलू सिंह) के पास से जब्त किया। अजीत सिंह (उर्फ बबलू सिंह) की निशानदेही पर भारत माईक्रो फाईनेन्स कम्पनी के ही दो कर्मी कार्तिक कुमार सिंह एवं प्रेम कुमार रवि को गिरफ्तार कर इनके पास से लूट में प्रयुक्त मोबाइल फोन एवं एक बाइक बरामद किया गया। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की भी पहचान कर ली गयी है एवं इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

    एसपी ने बताया कि छापेमारी दल में इंस्पेक्टर अवधेश सिंह, राम नारायण ठाकुर, थाना प्रभारी पंचम तिग्गा, मदन मुण्डा, अबदुल्ला खान, ऋषिकेश सिन्हा, नीरज कुमार, डोमचांच थाना सशस्त्र बल एवं क्यूआरटी के जवानों की भूमिका रही।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    finance company Koderma News loot
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.