Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 22 May 2025 || 21:52
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Kishanganj: सिक्किम की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपियाें काे किया गिरफ्तार
    Headline

    Kishanganj: सिक्किम की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपियाें काे किया गिरफ्तार

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Kishanganj: नगर परिषद क्षेत्र में एक लॉज में सिक्किम की रहने वाली युवती के साथ बुधवार की अहले सुबह दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना की शिकायत दर्ज करवाने के साथ ही सदर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी अरहान अख्तर बहादुरगंज व अमजद हुसैन अररिया जिले का रहने वाला है। पुलिस ने पीड़िता का फर्द बयान दर्ज किया है।

    घटना के सम्बंध में बताया जाता है की पीड़िता अपनी एक सहेली के साथ किशनगंज घूमने आयी थी। वापस लौटने के दौरान ट्रेन छूट गई। इसके बाद पीड़िता ने किशनगंज में अपनी बहन के जान पहचान वाले को कॉल किया। पीड़िता की बहन का दोस्त स्टेशन पहुंचा और दोनों युवतियों को एक लॉज में लेकर आया। दोनो आरोपी युवक लॉज में ही एक कमरे में पहले से था।

    लॉज में खाना खाने के बाद दोनों युवती सोने चली गई। तभी दोनों आरोपी युवक दोनों युवती के साथ जबरदस्ती करने लगा। तभी जिस युवक के कहने पर पीड़िता लॉज पहुंची थी वह युवक घटना का विरोध करने लगा। तभी दोनों युवकों ने उक्त युवक को रस्से से बांध दिया। पीड़िता की सहेली किसी तरह वहां से निकल कर पुलिस को घटना की सूचना दी।

    सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने दोनों आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पीड़ता व एक अन्य युवक को छुड़ाया गया। टीम में प्रोवेशनर अवर निरीक्षक अन्नू कुमारी, अवर निरीक्षक राकेश कुमार, रवि शंकर कुमार शामिल थे। घटना की जांच के लिए भागलपुर से फ़ॉरेंसिक टीम पहुंची थी। तीन सदस्यीय फ़ॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य इकट्ठा किया। टीम ने घटना स्थल से कई नमूने भी लिए।

    जिला पुलिस कप्तान सागर कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया था। घटना स्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल जांच करवाया जा रहा है। दोनों आरोपियों को स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दिलवायी जाएगी।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    gang rape Sikkim young woman
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    शहीद संतोष कुमार का पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

    May 22, 2025

    कैबिनेट का फैसला : सरकार मदरसा और संस्कृत स्कूलों के बच्चों को नि:शुल्क देगी किताब और कॉपियां

    May 22, 2025

    अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रधानमंत्री ने बिहार के थावे और पिरपैंती रेलवे स्टेशन का किया उद्घाटन

    May 22, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    विशाखापट्टनम से चार धाम यात्रा पर निकली यात्री बस रामगढ़ में हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच गंभीर

    कोडरमा में ऑटो और पिकअप की टक्कर में दो लोगों की मौत, सात गंभीर

    प्रधानमंत्री ने किया झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

    इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित क्रिकेटर अंडर-19 क्रिकेट टीम में वैभव सूर्यवंशी शामिल, पटना से हुए रवाना

    11 जुलाई से शुरू होने वाले देवघर श्रावणी मेला को लेकर मुख्यमंत्री 23 मई को करेंगे उच्चस्तरीय बैठक

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.