गया।
डोभी थाना क्षेत्र के खरियद गांव के 24 वर्षीय छात्र अनिल यादव का अपहरण कर शनिवार की रात बेरहमी से हत्या उसके गोतिया के लोगो ने कर दी। हत्या का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। इस मामले में 4 लोग फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है। मृतक बीए प्रथम का छात्र था। अनिल की हत्या करने के बाद हत्यारो ने उसके शव को गांव से आधा किलोमीटर दूर झाड़ी में फेंक कर फरार हो गए। ग्रामीणो ने अनिल का शव रविवार की सुबह देखा था, जिसके बाद पुलिस को इस बाबत जानकारी दी गई। जानकारी अनुसार मृतक के आक्रोशित परिजनो ने आरोपी अजित यादव, धर्मेंद्र यादव, विजय यादव और योगेंद्र यादव को पकड़ कर पुलिस को सौंपा है।
मृतक के गर्दन् व अन्य जगहो पर धारदार हथियार के जख्म देखे गए। बेरहमी से हत्या के क्रम में अनिल के आंखो में तेजाब भी डाले जाने की आशंका है। मृतक के पिता मुनारिक यादव ने बताया कि गोतिया लोगो से उनका जमीनी विवाद चल रहा है। पंद्रह दिन पहले भी गोतिया के लोगो ने मारपीट की थी, जिसकी सूचना थाने को दी गई थी। पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे उनका मनोबल हाई था। शनिवार की रात अनिल अपने घर के छत पर सोया था। गोतिया के लोगो ने छत पर से ही अनिल को कब्जे में करके ले गए और घटना को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।