Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 26 October 2026 || 01:57
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Khunti: पॉक्सो एक्ट के आरोपित को पीड़िता की मां ने मारी गोली, घायल
          Headline

          Khunti: पॉक्सो एक्ट के आरोपित को पीड़िता की मां ने मारी गोली, घायल

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 22, 2023No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Khunti:  जेल गेट के पास सोमवार को  दिनदहाड़े हुई गोली बारी की घटना में पॉक्सो एक्ट के आरोपित हुंटार खूंटी निवासी विश्वनाथ प्रमाणिक नामक युवक घायल हो गया। घायल युवक को निकटवर्ती सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार गोली युवक के बाएं हाथ को छूते हुए निकल गई, जिससे युवक बाल-बाल बच गया। उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। बताया गया है कि युवक पर पीड़िता की मां ने गोली चलाई है। गोली चलाने के बाद महिला मौके से फरार हो गई।

          एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि शहर के तोरपा रोड निवासी आरोपित महिला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। घायल युवक के खिलाफ खूंटी थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत वर्ष 2021 में एक मामला दर्ज हुआ था। मामला दर्ज होने के बाद आरोपित ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।

          एसडीपीओ ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व ही विश्वनाथ जेल से जमानत पर बाहर आया था। सोमवार को खूंटी कोर्ट में उसकी तारीख थी। कोर्ट में उपस्थित होने के बाद दोपहर लगभग एक बजे जब वह कोर्ट से निकलकर लौट रहा था, उसी दौरान पहले से वहां बैठी पीड़िता की मां ने उस पर अचानक गोली चला दी। कोर्ट परिसर के समीप उपकार गेट के सामने गोली चलने की इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई। अफरातफरी का फायदा उठाकर आरोपित महिला वहां से भागने में सफल रही। बाद में घटना की सूचना मिलते ही खूंटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल शुरू की।

          उल्लेखनीय है कि जहां पर गोली चलने की यह घटना हुई वहां से चंद कदम दूर ही खूंटी परिसदन में डीसी-एसपी सहित जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारी बैठक कर रहे थे। राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व सुरक्षित जोन में दिनदहाड़े गोली चलने की इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

          आरोपी खुंटी न्यूज गोली घायल पीड़िता पॉक्सो एक्ट मां
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर खरगे का संदेश: सामाजिक समानता और सांप्रदायिक सद्भाव से मजबूत होगा देश

          October 25, 2026

          भाजपा की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता, वही संगठन के मालिक: नितिन नवीन

          October 25, 2026

          झारखंड में सामाजिक सेवा की अनूठी पहल, सामूहिक विवाह में 50 जनजातीय जोड़े विवाह बंधन में बंधे

          October 25, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर खरगे का संदेश: सामाजिक समानता और सांप्रदायिक सद्भाव से मजबूत होगा देश

          भाजपा की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता, वही संगठन के मालिक: नितिन नवीन

          झारखंड में सामाजिक सेवा की अनूठी पहल, सामूहिक विवाह में 50 जनजातीय जोड़े विवाह बंधन में बंधे

          पलामू में गीता देवी को न्याय दिलाने की मांग तेज, दोषियों को कड़ी सजा देने की अपील

          इंस्टाग्राम पर प्यार, कोर्ट मैरिज और फिर दर्दनाक अंत; सुपौल में शादी के 9 महीने बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर आरोप

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.