Tuesday, 21 May 2024 || 00:18

Katihar:  बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को महागठबंधन की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीमांचल क्षेत्र में कुछ आतंवादी प्रवृत्ति के लोग कई लोगों की जिंदगी तबाह कर रहे हैं। एक खास समुदाय के लोगों के द्वारा पूरी साजिश रची जा रही है जिसकी उच्चस्तरीय जांच सीबीआई या सेवा निवृत्त न्यायाधीश से होनी चाहिए। सिन्हा भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा आयोजित कई कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद जिला अतिथि गृह में  प्रेसवार्ता  को संबोधित कर रहे थें।

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कटिहार, पूर्णिया, अररिया, और किशनगंज के जिलों में रोज हत्या और बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही है। बेगूसराय में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने का मामला सामने आया है।उन्होंने कहा कि बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र में आतंकवादियों का भय दिखाकर, मध्य में उग्रवादियों का भय और शेष जिलों में अपराधियों का गुंडाराज कायम हो गया है। जो बड़े भाई लालू प्रसाद यादव का गुंडाराज का याद दिला रहा है। बिहार में जनता का राज नही गुंडाराज है।

प्रतिपक्ष नेता ने कहा कि अपराधियों द्वारा लोगों को इस कदर परेशान किया जा रहा है कि यहां के लोग पलायनकरने पर मजबूर हैं। लेकिन बिहार की सरकार को इन सब चीजों से कुछ लेना देना नहीं है। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि बिहार विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर जनादेश मिला था।

प्रेसवार्ता के दौरान बारसोई में बिजली को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस द्वारा गोली चलाने की खबर सुनकर वार्ता के बाद विजय कुमार सिन्हा बारसोई के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज रे, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, एमएलसी अशोक अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री निखिल कुमार सहित दर्जनों की संख्या में भाजपा नेता मौजूद थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version