Monday, 20 May 2024 || 22:11

Katihar :  बेलोन थाना क्षेत्र अंतर्गत शिहपुर गांव में सनकी पति ने मंगलवार देर रात अपनी पत्नी सहित दो बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतकों में फिरोज आलम की पहली पत्नी सदब जरीन (35वर्ष), पुत्री फाय फिरोज (10वर्ष) और पुत्र फैजान फिरोज (05वर्ष) शामिल है। मामले में पुलिस ने पति फिरोज आलम को गिरफ्तार कर  लिया है।

बारसोई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रेमनाथ राम ने बुधवार को बताया कि घटनास्थल पर कमरे में मृतक महिला और दो बच्चों का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। मृतक महिला के शरीर से केरोसिन तेल की गंध आ रही थी। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि पहले महिला को मिट्टी तेल छिड़क कर जलाने का प्रयास किया गया। इसके बाद  धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार भी बरामद कर लिया है।  शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि  फिरोज की दो शादी के कारण अक्सर परिवार में तनाव होता था। इसी बात को लेकर आरोपी पति फिरोज आलम द्वारा पत्नी और बेटा (दूसरा पत्नी से) और बेटी को निर्मम तरीके से हत्या कर दिया गया है।फिरोज आलम की पहली पत्नी सदब जरीन, पुत्री फाय फिरोज और पुत्र फैजान फिरोज तीनों एक ही कमरे में सोया था। मृतक महिला के सौतन खानम खातुन दुसरे कमरे में सोयी हुई थी। बेलोंन के मुखिया मेराज आलम ने दुख जताते हुए कहा मामले की फॉरेंसिक जांच होनी चाहिए।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version