Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 10 September 2026 || 03:55
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»झारखंड की दो राज्यसभा सीटो पर होगा 10 जून को मतदान, राजनीतिक सरगर्मी तेज
          Headline

          झारखंड की दो राज्यसभा सीटो पर होगा 10 जून को मतदान, राजनीतिक सरगर्मी तेज

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 24, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          रांची।  झारखंड की राज्यसभा की दो सीटो पर 10 जून को होने वाले चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। फिलहाल दोनो सीटो पर भाजपा काबिज है। इनमें महेश पोद्दार और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकबी है। लेकिन इस बार गणित बदल सकती है। वर्तमान में झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन की सरकार है। इसमें झामुमो के पास सबसे अधिक 30 विधायक है, जबकि कांग्रेस के पास 17 विधायक है। वहीं भाजपा के पास 26 विधायक है, जिसमें एक विधायक इंद्रजीत महतो बीमार है। इसके अलावा आजसू के दो विधायक, राजद के एक सहित निर्दलीय विधायक है। फिलहाल संख्या बल पर झामुमो राज्यसभा सीट पर अपना दावा कर रही है। वहीं कांग्रेस भी पीछे हटने के मुड में नहीं है।

          सूत्रों के अनुसार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को अपना उम्मीदवार बना सकती है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार भी इस रेस में हैं लेकिन इन सब में राजेश ठाकुर पर कांग्रेस नेताओं की सहमति बनी है। राजेश ठाकुर जल्द दिल्ली में आलाकमान से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस के एक नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि राज्यसभा चुनाव को लेकर पार्टी पीछे नहीं हटेगी। इस बार हमारा दावा मजबूत है। राज्यसभा के लिए राजेश ठाकुर, सुबोधकांत सहाय, डॉ अजय कुमार और फुरकान अंसारी में से किसी एक को पार्टी उम्मीदवार बना सकती है। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि अंतिम निर्णय पार्टी आलाकमान को ही लेना है। राज्यसभा चुनाव को लेकर पार्टी के आलाकमान के बुलावे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली जायेंगे। इसके बाद भी स्थिति स्पष्ट होगी।

          उधर, प्रदेश भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, दीपक बंका, बालमुकुंद सहाय, सीमा शर्मा सहित अन्य के नामों पर मंथन कर रही है। हालांकि इस अंतिम निर्णय पार्टी आलाकमान का होगा। इस संबंध में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पांच या छह जून को रांची आयेंगे। इसके बाद नामों पर चर्चा होगी।

          इसके अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता सुप्रीयो भट्टाचार्य ने गत दिनों स्पष्ट कहा था कि राज्यसभा की सीट पर हमारा दावा है। हमारे पास पर्याप्त आंकड़ा है। स्वाभाविक है कि हमें ही सीट मिलनी चाहिए लेकिन इस संबंध में जब उनसे पूछा गया कि पार्टी राज्य सभा में किसे उम्मीदवार बनाएगी त उन्होंने इस पर कुछ भी कहने से मना कर दिया। वहीं राजद से एक ही विधायक हैं सत्यानंद भोक्ता। वह वर्तमान में झारखंड सरकार में मंत्री हैं। ऐसे में कांग्रेस और झामुमो को ही उम्मीदवार तय करना है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पहले हमने गुरुजी (शिबू सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री) के लिए सीट छोड़ी थी। इस बार हमें सीट मिलनी चाहिए। राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस भी पूरी तरह आश्वस्त है कि उसे एक सीट मिलेगी।

          उल्लेखनीय है कि सात जुलाई को दोनों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। चुनाव आयोग द्वारा अधिसूचना जारी करने के बाद 31 मई तक उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकेंगे। एक जून को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी और तीन जून को नाम वापसी होगी। जबकि दस जून को सुबह नौ से चार बजे तक मतदान होगा। इसी दिन शाम पांच बजे से मतों की गिनती होगी। चुनाव की प्रक्रिया 13 जून के पहले समाप्त कर ली जायेगी।

          कांग्रेस झारखंड भाजपा रांची न्यूज राज् सभा चुनाव
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          NH-80 पर आफत की बाढ़, भागलपुर-पटना मार्ग पर आवागमन हुआ ठप,जलमग्न हाईवे पर बच्चों ने खेला वॉलीबॉल

          September 9, 2026

          अररिया में तेज बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली, छह लोग आए चपेट में, तीन की मौत

          September 9, 2026

          छात्रों पर मुकदमे वापसी और CBI जांच तक आंदोलन जारी रखेगी भाजपा- आदित्य

          September 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          NH-80 पर आफत की बाढ़, भागलपुर-पटना मार्ग पर आवागमन हुआ ठप,जलमग्न हाईवे पर बच्चों ने खेला वॉलीबॉल

          अररिया में तेज बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली, छह लोग आए चपेट में, तीन की मौत

          छात्रों पर मुकदमे वापसी और CBI जांच तक आंदोलन जारी रखेगी भाजपा- आदित्य

          झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं में AI की एंट्री, मरीजों को मिलेगा डिजिटल डॉक्टर का सहारा

          गिरिडीह साइबर थाने का दारोगा 30 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार ,केस डायरी भेजने के नाम पर मांगा था 2 लाख

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.