रांची।

झारखंड के लोकायुक्त जस्टिस ध्रुव नारायण उपाध्याय का निधन सोमवार की रात करीब 2.30 बजे इलाज के दौरान दिल्ली एम्स में हो गया। कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि राज्य के लोकायुक्त के निधन की दुखद खबर मिली है। न्यायिक क्षेत्र में उन्होंने कुशलतापूर्वक दायित्वो का निर्वहन किया था। जस्टिस उपाध्याय के निधन पर कई न्यायाधीशो और नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। जानकारी अनुसार वे 15 मई से कोरोना संक्रमित थे। इसके बाद 18 मई को वे रांची के बरियातू स्थित रामप्यारी अस्पताल में एडमिट हुए थे। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें एक्स दिल्ली में एडमिट कराया गया था। जस्टिस उपाध्याय अप्रैल 1997 जमशेदपुर सिविल कोर्ट में वकालत की। इसके बाद में मई 1997 में गिरिडीह के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज बने थे। फिर वे साहिबगंज, गिरिडीह और धनबाद में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में सेवा दी थी। फिर ज्यूडिशल एकेडमी के निदेशक और राज्य विद्युत बोर्ड के सीनियर लॉ एडवाइजर की जिम्मेवारी निभायी। 2011 में हाईकोर्ट के एडिशनल जज और 2013 में हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी। फरवरी 2017 को उन्होंने लोकायुक्त का पद ग्रहण किया था। उनका एक साल का कार्यकाल अभी शेष था।