Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 13 June 2026 || 16:08
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र: राजभवन से वापस किये गए तीन विधेयक को सदन ने दी मंजूरी
          Headline

          झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र: राजभवन से वापस किये गए तीन विधेयक को सदन ने दी मंजूरी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 23, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पांचवें और आखरी दिन शुक्रवार को राज्य सरकार ने राज्यपाल द्वारा वापस किये गये तीन विधेयकों को सदन से मंजूरी दे दी। सदन में चर्चा के बाद झारखंड वित्त विधेयक 2022, झारखंड कराधान अधिनियमों की बकाया राशि का समाधान विधेयक 2022 और झारखंड राज्य कृषि उपज और पशुधन विपणन (संवर्धन और सुविधा) विधेयक 2022 ध्वनिमत से पारित हुआ।

          माले विधायक बिनोद सिंह और आजसू विधायक लंबोदर महतो ने इस विधेयक को प्रवर समिति में भेजने का आग्रह किया। बिनोद सिंह ने कहा कि सदस्यों को विधेयक की कॉपी एक दिन पहले सदस्यों को दी है जबकि इस विधेयक में 64 बिंदु हैं। उन्होंने कहा कि नियमावली में इस बात का जिक्र है कि सदस्यों को विधेयक की कॉपी सात दिन पहले मिले। ऐसे में बिना अध्ययन किये फिर यह विधेयक पारित हो जायेगा।

          विधायक लंबोदर महतो ने कहा कि यह गंभीर विषय है कि आखिर क्यों राज्यपाल ने विधेयक को वापस किया है। जवाब में संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि राज्यपाल की तरफ से हिंदी और अंग्रेजी शब्द में कुछ गड़बड़ी पर आपत्ति की गयी थी। उन्होंने कहा कि इस विधेयक की आवश्यकता है। इसमें कई प्रस्ताव लाये गए हैं, जिसमें मुख्य रूप से शहरी क्षेत्रों में जमीन विक्रय शुल्क को चार प्रतिशत से बढ़ा कर छह प्रतिशत किया गया है। इससे सरकार को प्रतिवर्ष 200 करोड़ का राजस्व प्राप्त होगा।

          उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गयी है। इससे पहले कृषि उपज और पशुधन विपणन विधेयक में कई तरह की त्रुटियों का हवाला देते हुए विधायक मनीष जयसवाल, नवीन जयसवाल, बिनोद सिंह सहित अन्य ने प्रवर समिति में भेजने का आग्रह किया। विधायक बिनोद सिंह ने कहा कि वर्ष 2017 में जो बिल भारत सरकार ने लाया था इसी के प्रावधान को वर्तमान सरकार लागू कर रही है जबकि उस समय इस सरकार ने भारत सरकार के बिल का विरोध किया था।

          जवाब में प्रभारी मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि राज्य में बाजार समिति किस हाल में है यह सभी को पता है। झारखंड में 28 बाजार समितियां हैं। सभी का हाल सबको पता है। उन्होंने कहा कि जबतक कोई भी संस्थान रेवेन्यू जेनरेट नहीं करता है तबतक वह नहीं टिक सकता है। भारत सरकार से लगातार चिट्ठी आ रही है, केन्द्रांश की कटौती की धमकी आ रही है। एक देश एक बाजार को हर हाल में लागू करने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि बाजार समितियों में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन किया है। अधिकारियों के भरोसे बाजार समिति को नहीं छोड़ रहे हैं बल्कि जनप्रतिनिधियों को भी जोड़ा जा रहा है।

          विधान सभा परिसर में दुर्घटना में फुरकान घायल

          रांची।पूर्व सांसद फुरकान अंसारी सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। शुक्रवार दोपहर विधानसभा परिसर से अपनी गाड़ी में बैठकर फुरकान अंसारी बाहर आ रहे थे, वहीं दूसरी ओर से एडवांस पायलट की गाड़ी आ रही थी, दोनों गाड़ियों की आमने सामने टक्कर हो गई है। इस दुर्घटना में फुरकान अंसारी मौके पर बेहोश हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पारस हॉस्पिटल ले जाया गया है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          पारित रांची न्यूज विधानसभा विधेयक
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, कोडरमा समेत 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

          June 12, 2026

          लातेहार में जमीन विवाद ने ली जान, बड़े भाई की ह/त्या,टांगी से हमला: पत्नी और भतीजा गंभीर, आरोपी फरार

          June 12, 2026

          मुजफ्फरपुर में 4 हजार डायजेपाम इंजेक्शन जब्त, नेपाल तस्करी नेटवर्क का खुलासा

          June 12, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, कोडरमा समेत 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

          लातेहार में जमीन विवाद ने ली जान, बड़े भाई की ह/त्या,टांगी से हमला: पत्नी और भतीजा गंभीर, आरोपी फरार

          मुजफ्फरपुर में 4 हजार डायजेपाम इंजेक्शन जब्त, नेपाल तस्करी नेटवर्क का खुलासा

          बिहार में भीषण सड़क हादसा : बेगुसराय में खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन थानाध्यक्ष और चालक की मौत

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.