Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 27 July 2026 || 00:05
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»झारखंड : नोट बरामदगी मामले में इरफान, कोंगाड़ी और कच्छप कांग्रेस पार्टी से निलंबित, एफआईआर दर्ज
          Headline

          झारखंड : नोट बरामदगी मामले में इरफान, कोंगाड़ी और कच्छप कांग्रेस पार्टी से निलंबित, एफआईआर दर्ज

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 31, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          रांची। पश्चिम बंगाल के हाबड़ा में शनिवार को  कांग्रेस के तीन विधायकों के पास से  भारी रकम बरामदगी मामले को प्रदेश कांग्रेस ने गंभीरता से लिया है। पार्टी ने तीनों विधायकों इरफान अंसारी, नमन कोंगाड़ी और राजेश कच्छप को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह जानकारी रविवार को पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने दी है।वहीं अरगोड़ा थाने में कांग्रेस पार्टी की ओर से पार्टी के तीनों विधायकों के खिलाफ सरकार गिराने की कोशिश के आरोप में मामला दर्ज कराया गया है। बेरमो विधायक अनूप सिंह की ओर से मामला दर्ज कराया गया है।

          अनूप के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी थाना पहुंचे थे। थाना प्रभारी ने बताया है कि एफआईआर दर्ज करने के साथ ही जांच शुरू कर दी गई है। इस संबंध में पार्टी विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा है कि तीनों विधायकों के संबंध में पार्टी आलाकमान को भी रिपोर्ट किया जायेगा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा है कि यह तीनों विधायक ही बता पाएंगे कि इतना पैसा कहां से आया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हाल के दिनों में असम गैर भाजपा शासित राज्यों को अस्थिर करने का केंद्र बिन्दु बना है, वह बात सबके सामने आ गयी है। उन्होंने कहा कि कुछ न कुछ बात थी। अभी उनकी पकड़े गये कांग्रेस विधायकों से बात नहीं हुई है। पार्टी इस पर निर्णय लेगी।

          झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पाण्डेय ने रविवार को साफ कहा कि बंगाल में भारी मात्रा में कैश के साथ पकडे गए तीनों विधायकों को पार्टी से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं पार्टी इनपर सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। ऐसी कार्रवाई करेगी जो देश के तमाम विधायकों के लिए सबक होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर निलंबित किया गया है। उन्होंने कहा कि लानत है ऐसे विधायकों पर जो बिकते हैं और उससे भी जयादा लानत है उनपर जो विधायकों को खरीदने का प्रयास करते हैं। पैसे से नहीं तो डरा धमकाकर विधायकों को सरकार को अपदस्थ करने की मुहिम में लगाया जा रहा है।

          झारखंड में चुनी हुई सरकार को अपदस्थ करने का हो रहा है प्रयास

          झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पाण्डेय ने कहा कि पिछले दो वर्षों से भाजपा झारखंड की चुनी हुई सरकार को अपदस्थ करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व ऐन केन प्रकारेण गैर भाजपा शासित राज्यों की सरकार को गिराने का कुत्सित प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र की धज्जियां उडाई जा रही है। चुनी हुई सरकार को अपदस्थ करने का नंगा नाच हो रहा है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          एफआईआर कांग्रेस विधायक नगद बरामदी निलंबित भाजपा रांची न्यूज
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.