Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 July 2026 || 00:55
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline» Ranchi: झारखंड में उद्योग के विस्तार की सभी क्षमताएं विद्यमान : हेमंत सोरेन
          Headline

           Ranchi: झारखंड में उद्योग के विस्तार की सभी क्षमताएं विद्यमान : हेमंत सोरेन

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 8, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi:  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि इस बार इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर में देश के उद्यमियों के साथ-साथ विदेशों के उद्यमियों को भी भागीदारी निभाने का मौका मिला है। इस तरह के आयोजन राज्य में उद्योग को बढ़ाने का बेहतर प्रयास है। हमारी सरकार चाहती है कि इस तरह के प्रयास निरंतर मजबूती के साथ होती रहे।

          मुख्यमंत्री सोमवार को मोरहाबादी मैदान में झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं जीएस मार्केटिंग के तत्वावधान में आयोजित “14वें इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर” के समापन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राज्य में औद्योगिक निवेश को लेकर झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के साथ हरसंभव खड़ी रहेगी। सैकड़ों वर्षों के सफर में झारखंड को औद्योगिकीकरण के क्षेत्र में जहां खड़ा होना चाहिए था उसके अनुरूप आज नहीं दिख रहा है लेकिन हमारी सरकार राज्य में औद्योगिक निवेश के लिए लगातार कदम उठा रही है।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य में उद्योग को बढ़ावा देने की सभी क्षमतायें विद्यमान हैं, फिर भी देश में झारखंड पिछड़े राज्यों की श्रेणी में शामिल है जबकि देश में कई ऐसे राज्य हैं, जिनके पास उतने संसाधन नहीं हैं लेकिन आज वे अग्रणी राज्यों में शामिल हैं। यह चिंतनीय विषय है। सोरेन ने कहा कि किस प्रकार इस राज्य को आने वाले समय में एक बेहतर दिशा देकर देश के अग्रणी राज्यों में शामिल कर सकें, इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। साथ ही कहा कि झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एग्रीकल्चर के क्षेत्र में भी सकारात्मक कार्य करे।

          हमारी सरकार ने एक बेहतरीन उद्योग नीति बनाने का कार्य किया है
          मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने एक बेहतरीन उद्योग नीति बनाने का कार्य किया है। आज कई छोटे-बड़े कॉरपोरेट घरानों ने यहां निवेश की इच्छा जताई है। पिछले दिनों जमशेदपुर में एक बड़े कॉरपोरेट सेक्टर ने औद्योगिक इकाई स्थापित करने निमित्त शिलान्यास किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार चाहती है कि एमएसएमई उद्योग को राज्य में बढ़ावा मिले। हमारी सरकार औद्योगिक इकाइयों को बढ़ावा देने के लिए 25 प्रतिशत सब्सिडी देने का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योग की बेहतरी के लिए झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स कि कोई अच्छी योजना हो तो हमारी सरकार सब्सिडी बढ़ाकर 35 से 40 प्रतिशत भी करने पर विचार करेगी।

          राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में औद्योगीकरण को बढ़ावा देने को लेकर कई महत्वाकांक्षी योजनाएं लाई गई हैं। राज्य सरकार की सोच है कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर वर्ग और समुदाय को मिले। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में राज्य सरकार एवं झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स बेहतरीन समन्वय बनाकर राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री ने ट्रेड फेयर में लगे स्टॉल्स को भी देखा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर मंत्री सहित सभी सदस्य और बड़ी संख्या में उद्यमी मौजूद थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          14वें इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर उद्यमियों चेंबर ऑफ कॉमर्स मुख्यमंत्री रांची न्यूज
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.