रांची।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन सोमवार को झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को विदा करने एयरपोर्ट पहुंचे। उड़ीसा रवाना होने से पूर्व राज्यपाल द्रोपदी ने एयरपोर्ट पर सभी से मुलाकात की। मौके पर राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी नीरज सिन्हा, वंदना डांडेल समेत कई आला अफसर मौजूद थे। मालूम हो कि झारखंड के नए राज्यपाल रमेश बैस मंगलवार को रांची पहुंचेंगे। मालूम हो कि मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में 1 दिन पूर्व रविवार को राज्यपाल मुर्मू के सम्मान में विदाई समारोह का का आयोजन किया गया था।
मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल मुर्मू को गुड गवर्नेंस का बेहतरीन उदाहरण बताया था। जबकि विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, मंत्री रामेश्वर उरांव ,आलमगीर आलम, मिथिलेश ठाकुर, बादल पत्रलेख, सत्यानंद भोक्ता, बन्ना गुप्ता ने द्रौपदी मुर्मू के कार्यों की सराहना की थी। इधर नए राज्यपाल के आगमन को लेकर सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। नए राज्यपाल 14 जुलाई को झारखंड के दसवें राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे। छत्तीसगढ़ रायपुर के रहने वाले 74 वर्षीय रमेश बैस को पेंटिंग, बागवानी और आंतरिक सजावट पसंद है।