Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 24 June 2026 || 10:55
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Uncategorized»Jharkhand Election : नगर निकाय चुनाव में गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई, तीन से पांच साल तक की सजा
          Uncategorized

          Jharkhand Election : नगर निकाय चुनाव में गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई, तीन से पांच साल तक की सजा

          today post liveBy today post liveFebruary 17, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Jharkhand Election
          Jharkhand Election
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Jharkhand Election : झारखंड में आगामी नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने स्पष्ट किया है कि मतदान कार्य में तैनात कोई भी सरकारी कर्मी यदि बूथ कैप्चरिंग या अन्य अनैतिक गतिविधियों में शामिल पाया गया और आरोप प्रमाणित हुआ, तो उसे तीन से पांच साल तक की सजा हो सकती है। आयोग ने साफ कहा है कि चुनाव प्रक्रिया से छेड़छाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

          सरकारी कर्मियों पर कड़ी सजा

          निर्वाचन आयोग के अनुसार आम नागरिकों के लिए ऐसी गड़बड़ियों पर एक से पांच साल तक की सजा का प्रावधान है, लेकिन सरकारी कर्मचारियों या पदाधिकारियों के मामले में न्यूनतम सजा तीन वर्ष तय की गई है। इसके अलावा दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई भी होगी, जिससे संबंधित कर्मचारी की नौकरी भी जा सकती है। आयोग ने सभी निर्वाचन कर्मियों से स्वच्छ और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने की अपील की है।

           43 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

          इस गैर-दलीय आधार पर होने वाले चुनाव में कुल 43 लाख 33 हजार 574 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 22 लाख 7 हजार 203 पुरुष, 21 लाख 26 हजार 227 महिला और 144 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

          48 नगर निकायों में एक साथ वोटिंग

          राज्य के 48 नगर निकायों—9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत—में 23 फरवरी 2026 को एक ही चरण में बैलेट पेपर से मतदान होगा। कुल 1,087 वार्डों में 4,304 बूथ बनाए गए हैं, जहां करीब 50 हजार सरकारी कर्मी तैनात रहेंगे।

          Read More : कमीशनखोरी बंद होने के डर से नगर निकाय चुनाव से बच रही थी सरकार : बाबूलाल मरांडी

          सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

          हर मतदान केंद्र पर प्रीसाइडिंग ऑफिसर समेत पांच निर्वाचन कर्मी और चार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। बूथ के 100 मीटर दायरे में बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। उड़नदस्ता टीम और वरिष्ठ अधिकारी लगातार निगरानी करेंगे। मतदान के बाद 27 फरवरी 2026 को मतगणना होगी। बज्रगृह की सुरक्षा तीन स्तरों में की जाएगी। महापौर/अध्यक्ष पद के लिए गुलाबी और वार्ड पार्षद के लिए सफेद बैलेट पेपर निर्धारित किया गया है। मतदाता पहचान पत्र दिखाकर मतदान कर सकेंगे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          23 february 2026 voting 27 february vote counting 43 lakh voters jharkhand ballot paper election booth capturing punishment civic polls security arrangements harkhand municipal elections 2026 jharkhand nagar nikay chunav poll malpractice law radheshyam prasad secretary state election commission jharkhand urban local body elections jharkhand
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड के लातेहार की दो नर्तकी बहनों से पटना के नौबतपुर में गैंगरेप, तिलक समारोह में गई थी, 13 आरोपियों पर केस दर्ज

          June 20, 2026

          झारखंड राज्यसभा चुनाव में बैद्यनाथ राम और परिमल नथवानी की जीत, कांग्रेस को झटका

          June 18, 2026

          RSS कार्यालय हमला मामले में पकड़े गए आरोपी सैफ का पुलिस ने किया हाफ एनकाउंटर, गिरफ्तारी के बाद पुलिस हिरासत से हुआ था फरार , पुलिस जांच तेज

          June 18, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          वैभव सूर्यवंशी का सपना हुआ साकार, टीम इंडिया की जर्सी पाकर हुए भावुक

          तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास में लाखों की चोरी, निजी सहायक पर लगाया आरोप

          सुपौल में बेटे संग मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, पति पर दूसरी शादी का आरोप लगाकर मांगा न्याय

          लखीसराय पुलिस ने सॉल्वर गैंग का किया खुलासा, मेडिकल और नर्सिंग छात्रों समेत 9 फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार

          लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 15 छात्रों की मौत, जान बचाने छत से कूदे छात्र , बचाव जारी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.