Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 14 March 2026 || 22:04
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»झारखंड CM हेमंत सोरेन ने पटना में लालू यादव से की मुलाकात, कई मुद्दों पर चर्चा सीएम बोले – लालू यादव के मार्गदर्शन से मजबूत हुई सामाजिक न्याय की राजनीति
    Headline

    झारखंड CM हेमंत सोरेन ने पटना में लालू यादव से की मुलाकात, कई मुद्दों पर चर्चा सीएम बोले – लालू यादव के मार्गदर्शन से मजबूत हुई सामाजिक न्याय की राजनीति

    today post liveBy today post liveSeptember 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi news:- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सोमवार को पटना पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। यह भेंट बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर हुई, जहां लालू यादव इन दिनों स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस दौरान लालू यादव का हालचाल लिया और उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। करीब एक घंटे चली इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच देश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, सामाजिक-आर्थिक हालात, शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से बातचीत हुई।

    मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि लालू प्रसाद यादव एक संघर्षशील नेता रहे हैं। उन्होंने हमेशा गरीबों, पिछड़ों और वंचित समाज के हक की लड़ाई लड़ी है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से देश में लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की राजनीति को मजबूती मिली है। सोरेन ने यह भी कहा कि झारखंड और बिहार का रिश्ता केवल भौगोलिक नहीं, बल्कि ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से गहरा है। दोनों राज्यों की एकजुटता और आपसी सहयोग से पूरे क्षेत्र का विकास और तेजी से संभव होगा।

    इस मुलाकात के दौरान राबड़ी देवी के अलावा लालू परिवार के अन्य सदस्य और राजद के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि हेमंत सोरेन और लालू यादव की यह बैठक आने वाले समय की राजनीतिक रणनीतियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण हो सकती है।

    झारखंड के मुख्यमंत्री की इस भेंट ने बिहार और झारखंड की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। दोनों नेताओं की नजदीकी से महागठबंधन खेमे को मजबूती मिलने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    झारखंड बिहार रिश्ते पटना राबड़ी देवी आवास राजद प्रमुख लालू प्रसाद स्वास्थ्य सामाजिक न्याय की राजनीति हेमंत सोरेन लालू यादव मुलाकात
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Youth Drug Addiction in Jharkhand : विधानसभा में उठा युवाओं में बढ़ती नशे की लत का मुद्दा, विशेष टास्क फोर्स की मांग

    March 14, 2026

    Jharkhand के 155 IAS अफसरों की संपत्ति का खुलासा, कई के पास अलग-अलग राज्यों में जमीन और मकान

    March 14, 2026

    लातेहार में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो गिरफ्तार, AK-47 और नकदी बरामद

    March 14, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jasprit Bumrah को भी पड़ने लगी है मार… पाकिस्तानी सेलेक्टर की बेतुकी बयानबाजी

    Badshah Titri Song Controversy : लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

    Youth Drug Addiction in Jharkhand : विधानसभा में उठा युवाओं में बढ़ती नशे की लत का मुद्दा, विशेष टास्क फोर्स की मांग

    Jharkhand के 155 IAS अफसरों की संपत्ति का खुलासा, कई के पास अलग-अलग राज्यों में जमीन और मकान

    लातेहार में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो गिरफ्तार, AK-47 और नकदी बरामद

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.