Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 11 September 2026 || 01:16
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»चुनाव»झारखंड विधानसभा चुनाव: जल्द जारी होगी भाजपा की लिस्ट, ये हो सकते हैं उम्मीदवार
          चुनाव

          झारखंड विधानसभा चुनाव: जल्द जारी होगी भाजपा की लिस्ट, ये हो सकते हैं उम्मीदवार

          today post liveBy today post liveOctober 17, 2024No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा में टिकट बंटवारे की हलचल तेज हो चुकी है। पिछले दो दिनों से लगातार चर्चाएं हो रही हैं, और मंगलवार को केंद्रीय चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे। बैठक के बाद यह तय हुआ कि भाजपा दो चरणों में प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी, जिसमें पहले चरण में तीन दर्जन से अधिक सीटों पर नामों की घोषणा हो सकती है।

          अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा पोटका से मैदान में

          भाजपा के आंतरिक सूत्रों के अनुसार, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को पोटका सीट से उम्मीदवार बनाया जाएगा। वहीं, जमुआ से वर्तमान विधायक केदार हाजरा का टिकट कट सकता है, और उनकी जगह डॉ. मंजू कुमारी को मैदान में उतारा जा सकता है। मंजू कुमारी पूर्व विधायक सुकर रविदास की बेटी हैं और पहले कांग्रेस से चुनाव लड़ चुकी हैं।

          बाबूलाल मरांडी फिर लड़ेंगे राजधनवार से

          भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी अपनी पुरानी सीट राजधनवार से फिर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, प्रतिपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी चंदनकियारी से अपनी किस्मत आजमाएंगे। हटिया और रांची विधानसभा सीटों को लेकर भी चर्चाएं गर्म हैं। हटिया से अजय नाथ शाहदेव को टिकट दिया जा सकता है, जबकि वर्तमान विधायक नवीन जायसवाल को रांची शिफ्ट किया जा सकता है।

          कोयलांचल की सीटों पर भी प्रत्याशी लगभग तय

          कोयलांचल क्षेत्र में भी भाजपा ने अपनी रणनीति तैयार कर ली है। धनबाद से वर्तमान विधायक राज सिन्हा को फिर से मौका मिलने की संभावना है। झरिया से रागिनी सिंह और निरसा से अपर्णा सेन गुप्ता की उम्मीदवारी लगभग तय है। सिंदरी से विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी और बाघमारा से सांसद ढुलू महतो के भाई शरद महतो को प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चाएं हैं।

          उम्मीदवारों की पहली सूची का बेसब्री से इंतजार

          भाजपा की ओर से जारी होने वाली प्रत्याशियों की पहली सूची का सभी को बेसब्री से इंतजार है। पार्टी के अंदरुनी सूत्रों के मुताबिक, कई सिटिंग विधायकों का टिकट कट सकता है, जबकि कई नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है। इसमें महिलाएं और युवा नेता भी शामिल हो सकते हैं। भाजपा के इन उम्मीदवारों की सूची पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि इससे आगामी चुनावी माहौल पर बड़ा असर पड़ सकता है

          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी, सरगना सहित छह आरोपी गिरफ्तार,VSK फाउंडेशन के नाम पर व्हाट्सऐप पोस्टर से जाल बिछाकर युवाओं से ऐंठे लाखों

          September 10, 2026

          झारखंड में नक्सलवाद कमजोर, अब संगठित अपराध के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

          September 10, 2026

          छात्रों पर मुकदमे वापसी और CBI जांच तक आंदोलन जारी रखेगी भाजपा- आदित्य

          September 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में बाढ़ के गहरे पानी में डूबने से 5 की मौत,एक-दूसरे को बचाने उतरे परिवार के 4 सदस्यों की भी गई जान

          नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी, सरगना सहित छह आरोपी गिरफ्तार,VSK फाउंडेशन के नाम पर व्हाट्सऐप पोस्टर से जाल बिछाकर युवाओं से ऐंठे लाखों

          झारखंड में नक्सलवाद कमजोर, अब संगठित अपराध के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

          भागलपुर में उफान पर चंपा नदी, पुल से छलांग लगा रहे बच्चे; हादसे की आशंका से सहमे लोग

          NH-80 पर आफत की बाढ़, भागलपुर-पटना मार्ग पर आवागमन हुआ ठप,जलमग्न हाईवे पर बच्चों ने खेला वॉलीबॉल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.