Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 22:07
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Jamui: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा आज का भारत दुश्मन को घर में घुसकर मारता है, जमुई लोकसभा क्षेत्र से किया चुनावी अभियान का आगाज
    Headline

    Jamui: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा आज का भारत दुश्मन को घर में घुसकर मारता है, जमुई लोकसभा क्षेत्र से किया चुनावी अभियान का आगाज

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 4, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Jamui:   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को बिहार के जमुई लोकसभा क्षेत्र से चुनावी अभियान का आगाज किया। जमुई में राजग की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जहां विपक्ष पर जमकर निशाना साधा, वहीं विश्व में बढ़ती भारत की साख पर कहा कि आज का भारत दुश्मन को घर में घुसकर मारता है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि याद कीजिए कि 10 साल पहले दुनिया में भारत को लेकर क्या राय होती थी। कांग्रेस के राज में भारत को गरीब और कमजोर देश माना जाता था। छोटे-छोटे देश आज जो आटे के लिए तरस रहे हैं, उनके आतंकी हम पर हमला कर के चले जाते थे और तब की कांग्रेस दूसरे देशों के पास शिकायत लेकर जाती थी, लेकिन मोदी ने कहा कि ऐसे नहीं चलेगा। भारत वही महान पाटलिपुत्र और मगध वाला भारत है। भारत वही चंद्रगुप्त मौर्य वाला भारत है। आज का भारत घर में घुसकर मारता है।

    मोदी ने कहा कि अब समय आ गया है कि बिहार और तेज गति से विकास करे। इसलिए वर्ष 2024 का चुनाव बिहार और भारत के भविष्य के लिए बहुत ही निर्णायक होने वाला है। यह चुनाव विकसित बिहार के सपनों को पूरा करने का चुनाव है। यह चुनाव विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का चुनाव है। आज एक तरफ कांग्रेस और राजद जैसी पार्टियां हैं जिन्होंने अपनी सरकार के समय पूरी दुनिया में देश का नाम खराब किया। दूसरी तरफ भाजपा और एनडीए है जिसका सिर्फ एक ही लक्ष्य है। वह लक्ष्य है विकसित भारत और खुशहाल बिहार का निर्माण करना।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जमुई में उमड़ा यह जनसैलाब बता रहा है कि इस बार जनता का मूड क्या है। जमुई से भाजपा और एनडीए के पक्ष में उठी यह हुंकार बिहार के साथ-साथ पूरे देश में गूंज रही है। जमुई, नवादा, मुंगेर और बांका के साथ-साथ बिहार की सभी 40 सीटें एनडीए के खाते में डालने का बिहारवासियों ने निर्णय कर लिया है। इसके लिए मैं बिहार के लोगों को नमन करता हूं।

    नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज पूरा बिहार कह रहा है, फिर एक बार मोदी सरकार। मैं जब भी आपके बीच आया हूं, आपने मुझे भरपूर प्यार और अपनापन दिया है। लेकिन आज इस मंच से एक कमी हम सभी को महसूस हो रही है। हमारे लिए यह पहला चुनाव है जब बिहार के बेटे, दलितों, वंचितों के प्रिय और मेरे परम मित्र रामविलास पासवान हमारे बीच नहीं हैं लेकिन मुझे संतोष है कि रामविलास पासवान के विचार को मेरे छोटे भाई चिराग पासवान पूरी गंभीरता से आगे बढ़ा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि बिहार की धरती पूरे देश को दिशा दिखाने वाली रही है। बिहार की इस धरती ने आजादी की लड़ाई में और स्वतंत्र भारत की नींव मजबूत करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है लेकिन दुर्भाग्य से बिहार के सामर्थ्य के साथ आजादी के बाद पांच-छह पीढ़ियों के साथ यहां न्याय नहीं हो पाया। राजग गठबंधन ने कठिन परिश्रम करके बिहार को एक बहुत बड़े दलदल से बाहर निकाला है। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुत बड़ी भूमिका रही है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत वह पहले वाला भारत नहीं रहा, बल्कि आज का भारत दुनिया को दिशा दिखाता है। अब दुनिया देख रही है कि केवल 10 वर्षों में भारत की साख और भारत की हैसियत दुनिया में कैसे बढ़ी है। आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। चंद्रमा के जिस कोने पर कोई नहीं पहुंचा था वहां हमारा चंद्रयान और हमारा तिरंगा पहुंच चुका है। भारत जब जी20 की मीटिंग करता है तो उसकी चर्चा भी पूरे विश्व में होती है। ये मोदी ने नहीं किया बल्कि देश की जनता ने किया है। आपके एक वोट की वह ताकत थी जिसके कारण यह सब संभव हुआ। इस सफलता का हकदार अगर कोई है तो वह देश की जनता है। आज देश कैसे बदल रहा है बिहार खुद इसका साक्षी है। बिहार कैसे बदल रहा है इसका उदाहरण जमुई में भी देखा जा सकता है। उन्होने एनडीए प्रत्याशी अरुण भारती को जीताने की अपील की।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    developed bihar Jamui Lok Sabha constituency Prime Minister Narendra Modi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.