Jharkhand News : जमशेदपुर: जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से एसएसपी कार्यालय ने पुलिस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के तहत शहर और ग्रामीण क्षेत्र के कई थानों, सीसीआर साकची तथा पुलिस केंद्र गोलमुरी में पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) और सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
आदेश के अनुसार पुलिस अवर निरीक्षक कामाख्या पासवान को यातायात थाना साकची से टेल्को थाना भेजा गया है। वहीं रमेश कुमार पाण्डेय को यातायात थाना साकची से कागलपुर थाना, अरविंद राय को यातायात थाना बिष्टुपुर से घाटशिला थाना तथा चेंगो राम पिंगुआ को यातायात थाना जुगसलाई से सुंदरनगर थाना स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा बाबूराम सिंह को यातायात थाना जुगसलाई से पुलिस केंद्र गोलमुरी में पदस्थापित किया गया है।
सहायक अवर निरीक्षक स्तर पर भी कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। खालिक अहमद अंसारी को पटमदा थाना, लाल बिहारी राम को गालूडीह थाना, नरेंद्र सिंह को घाटशिला थाना, प्रमोद कुमार सिंह-2 को कोवाली थाना, कौलेश्वर बास्की को पोटका थाना तथा भेषनंदन राय को गोविंदपुर थाना की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं रामलाल राम-1 को साकची थाना, जय कुमार दास और सुंदर राम को जुगसलाई थाना में पदस्थापित किया गया है।
इसके अतिरिक्त जितेंद्र कुमार-3, भीमसागर राम, निर्भय कुमार सिंह, कुमार विनय, प्रभु राम, अशेष कुमार पासवान, कामता प्रसाद सिंह, बृजेश सिंह, ख्रीस्त निकोदिम बेक, प्रमोद रजवार, ब्रजेश कुमार-2, बोधी रजक, संजय कुमार-1, दिनेश कुमार नौनिया और रामाकांत राम को सीसीआर साकची में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अन्य स्थानांतरण में मोतीलाल को पुलिस केंद्र गोलमुरी, संतोष कुमार-1 को साकची थाना, अजीत कुमार राय को गोलमुरी थाना, शमशाद आलम को पटमदा थाना, नरेश कुमार राम को घाटशिला थाना, मो. औरंगजेब-1 को आजादनगर थाना, दिलीप कुमार-1 को गोविंदपुर थाना, नरेश प्रसाद महतो को श्यामसुंदरपुर थाना, अर्चना कुमारी को बिष्टुपुर थाना, उमेश सिंह को गुड़ाबांदा थाना, पारस सिंह को मुसाबनी थाना, सुबोध कुमार को कमलपुर थाना तथा नरेंद्र कुमार को डुमरिया थाना में नई तैनाती दी गई है।
एसएसपी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह प्रशासनिक फेरबदल पुलिस बल को अधिक प्रभावी बनाने, थानों में संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने, अपराध नियंत्रण को सुदृढ़ करने तथा आम नागरिकों को त्वरित और बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है। विभाग ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को बिना विलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।


