Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 25 July 2026 || 01:29
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Jaipur:  राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या, गार्ड घायल
          Headline

          Jaipur:  राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या, गार्ड घायल

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 5, 2023No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

           लारेंस विश्नोई गैंग से जुड़े रोहित गोदारा ने ली हत्या की जिम्मेदारी

          सुखदेव के सुरक्षा गार्ड ने जवाबी फायरिंग में एक हमलावर को मार गिराया

          Jaipur:   श्याम नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर कार सवार तीन बदमाशों ने  राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की घर में गोली मारकर हत्या कर दी। गंभीर हालत में उन्हें मेट्रो मास हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के दौरान मौजूद गार्ड अजीत सिंह भी इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हालांकि गार्ड की ओर से की गई फायरिंग में एक बदमाश की भी मौत हो गई। फिलहाल, इस हत्या की जिम्मेदारी लारेंस विश्नाई गैंग से जुड़े रोहित गोदारा ने ली है।

          इधर, वारदात के बाद पुलिस की ओर से जयपुर शहर में कड़ी नाकाबंदी करवाई गई है। पुलिस की टीमें हमलावरों की धर-पकड़ के लिए दौड़ भाग कर रही हैं। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के समर्थकों का कहना है उनको काफी समय से यूपी समेत अन्य इलाकों से धमकियां मिली थीं। साथ ही पाकिस्तान से भी उनको धमकी मिली थी लेकिन पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया। नतीजतन, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की आज हत्या कर दी गई।

          जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जार्ज जोसेफ ने बताया कि श्याम नगर जनपथ पर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का घर है। मंगलवार अपराह्न करीब 1.30 बजे उनके घर तीन बदमाश पहुंचे। पहले तो वे सोफे पर बैठकर गोगामेड़ी से बात कर रहे थे लेकिन करीब 10 मिनट बाद ही वे उठे और गोलियां चालानी शुरू कर दीं। फायरिंग के दौरान गोगामेड़ी के गार्ड ने बचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने उस पर भी फायरिंग झोंक दी। जाते-जाते एक बदमाश ने गोगामेड़ी के सिर में गोली मारी। गार्ड की ओर से की गई फायरिंग में एक बदमाश नवीन को गोली लग गई और उसकी भी मौत हो गई। फायरिंग के बाद एक बदमाश भागते हुए गली से निकला और एक कार को रोककर लूटने का प्रयास किया। उसने ड्राइवर को पिस्तौल दिखाई तो ड्राइवर कार भगा ले गया। इस दौरान पीछे से आ रहे स्कूटी सवार अमित को बदमाश ने निशाना बनाया। स्कूटी सवार को गोली मारकर घायल कर दिया और स्कूटी छीनकर फरार हो गया।

          जयपुर पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गोगामेड़ी पर गोली चलाने वाले मुलताई शाहपुरा निवासी एक बदमाश नवीन सिंह शक्तावत था, जिसकी इस घटना में मौत हो गई है। नवीन जयपुर में कपड़े का व्यापार करता था। पुलिस के पास सभी आरोपितों और घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज हैं। मौके से भागने वाले दोनों हमलावरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

          राज्यपाल ने दिये कड़ी कार्रवाई के निर्देश:

          राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजधानी जयपुर में दिन-दहाड़े गोली मारकर की गयी हत्या की घटना का त्वरित संज्ञान लेते हुए इस संबंध में अपराधियों के खिलाफ कड़ी और प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। मिश्र ने घटना के बारे में जानकारी मिलते ही डीजीपी से फोन पर तथ्यात्मक जानकारी ली और प्रदेश में कानून एवं शांति व्यवस्था को सभी स्तरों पर सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराधी कोई भी हो, उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए। उन्होंने आम जन की सुरक्षा और शांति के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा प्रभावी एवं कारगर कदम उठाने के लिए भी विशेष रूप से निर्देश दिए हैं।

          गजेंद्र सिंह शेखावत ने जताया शोक:
          केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में शेखावत ने कहा कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के समाचार से स्तब्ध हूं । इस संदर्भ में पुलिस कमिश्नर से जानकारी ली है और आरोपितों की जल्द से जल्द गिरफ़्तारी के लिए कहा है। सामाजिक जनों को शांति और धैर्य रखना होगा। भाजपा सरकार के शपथ लेते ही राज्य को अपराधमुक्त करना हमारी अग्रणी प्राथमिकताओं में है। गोगामेड़ी की आत्मा को प्रभु शांति प्रदान करें। परिजनों और समर्थकों- शुभचिंतकों को संबल प्राप्त हो।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Jaipur News Lawrence Vishnai Gang National President Rashtriya Rajput Karni Sena
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.