Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 3 May 2026 || 20:16
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»गणतंत्र दिवस समारोह में झारखंड की बेटियों का बैंड प्रस्तुति देना गर्व का विषय  : राज्यपाल
          Headline

          गणतंत्र दिवस समारोह में झारखंड की बेटियों का बैंड प्रस्तुति देना गर्व का विषय  : राज्यपाल

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 25, 2025Updated:January 25, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi News:  झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति के समक्ष बैंड प्रदर्शन के लिए पूर्वी सिंहभूम के पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पटमदा की बैंड टीम के चयन पर हार्दिक बधाई दी है।

          राज्यपाल ने शनिवार को कहा कि राज्य की बेटियों द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह में बैंड प्रस्तुति देना झारखंड राज्य के लिए गर्व का विषय है। ये बेटियां ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे अहम अभियान की प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये बेटियां अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राज्य को गौरवान्वित करेंगी और समस्त बेटियों में नई ऊर्जा का संचार करेंगी।

          राष्ट्रीय विद्यालय बैंड प्रतियोगिता का आयोजन स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा हर वर्ष रक्षा मंत्रालय के सहयोग से किया जाता है। इस वर्ष प्रतियोगिता में राज्य और क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित प्रतिस्पर्धा के माध्यम से 13 राज्यों की 16 बैंड टीमों और 463 विद्यार्थियों का चयन फाइनल के लिए किया गया। इस संस्करण में पहली बार तीन सरकारी विद्यालयों की बैंड टीमों को गणतंत्र दिवस परेड 2025 में प्रदर्शन का अवसर मिला है। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पटमदा की छात्राएं राष्ट्रपति के मंच के समक्ष प्रदर्शन करेंगी।

          झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में स्थित, पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (पटमदा) एक आवासीय विद्यालय है। यहां कक्षा 6 से 12 तक की छात्राएं अध्ययन करती हैं। विद्यालय की पाइप बैंड गर्ल्स टीम, जो कक्षा 8 से 12 तक की छात्राओं से बनी है, ने 2024-25 की रांची में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय बैंड प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया था और गुवाहाटी में क्षेत्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाई।

          इस टीम को रामगढ़ स्थित सिख रेजिमेंट एवं पंजाब रेजिमेंट के प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन प्राप्त है। साधारण पृष्ठभूमि से आने वाली इन छात्राओं ने कठिन परिस्थितियों में अनुशासन और मेहनत के बल पर असाधारण सफलता अर्जित की है। इस टीम में पार्वती महतो (टीम लीडर), आशालता महतो, पिंकी, कल्याणी महतो, ममता महतो, बासंती महतो, वर्षारानी मांझी, साधना महतो, सुभद्रा कर्मकार, रूपाली टुडू, प्रमिला महतो, रूमा महतो, कल्पना टुडू, पूजा रानी महतो, पूजा महतो, रिया महतो, छाया महतो, सविता महतो, उषारानी सोरेन, पल्लवी महतो, इबिल हांसदा, सुकरमनी सोरेन, बर्नाली मांझी आदि है।

          राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी ने भी बैंड टीम को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि झारखंड की इन बेटियों ने अपनी प्रतिभा से न केवल राज्य का सम्मान बढ़ाया है, बल्कि देशभर की बेटियों के लिए प्रेरणा का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि इन छात्राओं के राज्य आगमन के बाद राज्यपाल इनसे मिलेंगे एवं उन्हें सम्मानित करेंगे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Band Team Governor Santosh Kumar Gangwar PM Shri Kasturba Gandhi Girls School of East Singhbhum Republic Day Celebrations
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          हजारीबाग बैंक लूट का पुलिस ने किया खुलासा: वाराणसी से गिरोह सरगना समेत 3 गिरफ्तार,करीब एक किलो सोना, 20 लाख रुपये नकद, एक कार और कई मोबाइल फोन बरामद

          May 3, 2026

          Siwan Encounter : सीवान रोड रेज गोलीकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

          May 3, 2026

          Jharkhand News: 20 साल बाद मिली मां, पति ने ठुकराया—बेटे की भावुक अपील ने छुआ दिल

          May 3, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          हजारीबाग बैंक लूट का पुलिस ने किया खुलासा: वाराणसी से गिरोह सरगना समेत 3 गिरफ्तार,करीब एक किलो सोना, 20 लाख रुपये नकद, एक कार और कई मोबाइल फोन बरामद

          Siwan Encounter : सीवान रोड रेज गोलीकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

          Jharkhand News: 20 साल बाद मिली मां, पति ने ठुकराया—बेटे की भावुक अपील ने छुआ दिल

          धनबाद में बड़ा हादसा : मुनीडीह कोल वाशरी के कोयला स्लरी में दबकर 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत,, BCCL प्रोजेक्ट में लापरवाही का आरोप

          कोडरमा में दर्दनाक हादसा: स्कूल गए छात्र का शव पानी भरे गड्‌ढे से बरामद, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.