Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 14 March 2026 || 00:40
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»आईपीएस विकास वैभव ने होमगार्ड आईजी पद से कार्यमुक्त कर दूसरे जगह तैनात करने की लगाई गुहार
    Headline

    आईपीएस विकास वैभव ने होमगार्ड आईजी पद से कार्यमुक्त कर दूसरे जगह तैनात करने की लगाई गुहार

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Patna: होमगार्ड की डीजी शोभा अहोतकर और आईजी विकास वैभव का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। डीजी पर गाली गलौज और प्रताड़ना का आरोप लगाने के बाद आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने तत्काल उन्हें होमगार्ड के आईजी पद से कार्यमुक्त करने की गुहार लगाई है। इसको लेकर उन्होंने बिहार के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखा है।

    पत्र में विकास वैभव ने कहा कि मेरा एक दिन भी उनके अधीन काम करना गंभीर खतरे की घंटी से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे आशंका है कि वहां काम करने पर कार्यस्थल पर ही मेरे साथ अप्रिय घटना हो सकती है। मुझे ऐसी क्षति पहुंचाई जा सकती है जो मेरे लिए अपूरणीय हो। इसलिए मुझे वहां से मुक्त कर किसी दूसरे जगह पर तैनात किया जाए। उन्होंने दो सप्ताह की छुट्टी भी मांगी है।

    गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव को भेजे गये पत्र में विकास वैभव ने यह लिखा है कि  ज्ञापांक- 111 / गो., दिनांक 10.02.2023 के माध्यम से महानिदेशक-सह- महासमादेष्टा  (गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशाम सेवाएं, बिहार, पटना) ने मेरे विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करने से संबंधित पत्र लिखा है, जिसकी जानकारी मुझे गृह विभाग द्वारा प्रेषित पत्र ( ज्ञापांक- 2074, दिनांक- 11.02. 2023) से प्राप्त हुई है और मुझे सात दिनों के अन्दर अपना स्पष्टीकरण समर्पित करने के लिए कहा गया है। इस संबंध में मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि निर्धारित अवधि में मैं अपना स्पष्टीकरण महोदय के समक्ष सभी कंडिकाओं के संबंध में आवश्यक विवरण के साथ उपलब्ध कराऊंगा ।

    पत्र के द्वारा आपके माध्यम से राज्य सरकार को मुझे यह अवगत कराना है कि विगत दिनांक-20.10.2022 को गृह विभाग के पत्रांक- 10554, दिनांक- 18.10.2022 के आलोक में अधोहस्ताक्षरी द्वारा पुलिस महानिरीक्षक सह अपर महासमादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशाम सेवाएं, बिहार, पटना के पद पर योगदान किया गया था। योगदान के पश्चात् ही  सभी साक्षात्कारों के क्रम में तथा सभी विभागीय पदाधिकारियों की हर बैठक में अनावश्यक असंसदीय तथा अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए महानिदेशक-सह- महासमादेष्टा महोदया द्वारा मुझे अत्यन्त अपमानित किया जाता रहा है, जो मेरे जैसे कर्तव्यनिष्ठ एवं उत्तरदायी लोकसेवक के लिए बहुत बड़ी मानसिक प्रताड़ना रही है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    आईपीएस विकास वैभव डीजी शोभा अहोतकर पटना न्यूज विवाद
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026

    रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.