Patna News:- इंडिगो एयरलाइन का संकट पटना के यात्रियों के लिए लगातार परेशानी का कारण बना हुआ है। सोमवार को पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पांच उड़ानें रद्द कर दी गईं। इससे पहले रविवार को लगातार छठे दिन भारी संख्या में फ्लाइटें रद्द रही, जिसके चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोग जरूरी इंटरव्यू, मीटिंग और कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाए, जबकि कई यात्री पूरे दिन एयरपोर्ट का चक्कर लगाते रहे।
रविवार को इंडिगो की चेन्नई, बेंगलुरु, दिल्ली, अहमदाबाद और कोलकाता जाने वाली लगभग 10 उड़ानें रद्द की गई थीं। जो फ्लाइटें संचालित हुईं, वे भी औसतन आधे घंटे देर से उड़ान भर रही थीं। सोमवार को भी स्थिति सामान्य नहीं हो पाई। पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली पांच प्रमुख फ्लाइट—दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता रूट की—रद्द कर दी गईं। यात्रियों को व्यक्तिगत रूप से संदेश भेजकर उड़ान रद्द या विलंब की जानकारी दी जा रही है।
फ्लाइट संकट को देखते हुए यात्रियों की बढ़ती भीड़ को सँभालने के लिए रेलवे ने भी कदम उठाया है। पूर्व मध्य रेलवे ने पटना से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल के लिए स्पेशल ट्रेन चलाना शुरू कर दिया है। संपूर्ण क्रांति और तेजस राजधानी एक्सप्रेस में एक-एक अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं। साथ ही पटना एयरपोर्ट पर 24 घंटे चलने वाला हेल्प डेस्क बनाया गया है। एयर ट्रैवल से जुड़े सवालों के लिए डेडिकेटेड हेल्पलाइन नंबर 9771449159 जारी किया गया है।
दानापुर रेल मंडल के वरिष्ठ डीसीएम अभिनव सिद्धार्थ ने बताया कि सोमवार रात 20:30 बजे चलने वाली 02309 पटना–आनंद विहार स्पेशल ट्रेन अगले दिन दोपहर 3 बजे दिल्ली पहुंचेगी। अतिरिक्त कोच जोड़ने के बाद तेजस राजधानी और संपूर्ण क्रांति में कोचों की संख्या 22 से बढ़कर 23 हो गई है।
पिछले छह दिनों में पटना से करीब 180 फ्लाइटें ऑपरेट नहीं हो सकीं। इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दावा किया है कि स्थिति तेजी से सुधार रही है और 10 दिसंबर तक नेटवर्क सामान्य होने की उम्मीद है।
इसी बीच, इंडिगो ने घोषणा की है कि 8 से 11 दिसंबर के बीच पटना से 58 उड़ानें रद्द रहेंगी। दिल्ली,
