Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 15:50
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»देश»भारत की सेना ने पश्चिमी सीमा पर पाकिस्तान के हमलों को किया विफल
    देश

    भारत की सेना ने पश्चिमी सीमा पर पाकिस्तान के हमलों को किया विफल

    today post liveBy today post liveMay 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    New Delhi News:- भारत की सेना कहा कि पाकिस्तान के सशस्त्र बलों ने गुरुवार- शुक्रवार की दरम्यानी रात को पूरी पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों से कई हमले किए। इन हमलों को प्रभावी ढंग से विफल कर दिया गया। भारतीय सेना के एडीजी (पीआई) ने आज सुबह अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर यह जानकारी साझा की। इसमें कहा गया कि पाकिस्तान के सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम समझौते का कई बार उल्लंघन किया।

    भारतीय सेना की इस एक्स पोस्ट में कहा गया कि पाकिस्तान के सशस्त्र बलों ने 08-09 मई की मध्य रात्रि पूरी पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों का उपयोग करके कई हमले किए। पाकिस्तान के सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर कई बार संघर्ष विराम का उल्लंघन भी किया। ड्रोन हमलों को प्रभावी ढंग से विफल करते हुए संघर्ष विराम उल्लंघन के लिए मुंहतोड़ जवाब दिया गया। भारतीय सेना राष्ट्र की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सभी नापाक मंसूबों का बलपूर्वक जवाब दिया जाएगा।

    सनद रहे जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की हत्या के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। पहलगाम हत्याकांड का जोरदार जवाब देते हुए भारतीय सशस्त्र बलों ने सात मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) आतंकी समूह के गढ़ बहावलपुर सहित आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। इस बीच भारत ने गुरुवार रात जम्मू, पठानकोट, उधमपुर और कुछ अन्य स्थानों पर मिसाइलों और ड्रोन से सैन्य ठिकानों पर हमला करने की पाकिस्तान की सेना की कोशिश को विफल कर दिया।

    अखनूर, सांबा, बारामूला, कुपवाड़ा और कई अन्य स्थानों पर सायरन बजने और कई विस्फोटों की सूचना मिली। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के साथ सीमा पर रात में बड़े पैमाने पर हवाई निगरानी की। उल्लेखनीय है कि रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को कहा था कि भारत में सैन्य अड्डों पर किसी भी हमले का उचित जवाब दिया जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने देररात जारी बयान में कहा, आज जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों से हमला कर जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया । स्थापित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप काइनेटिक और नॉन-काइटनेटिक क्षमताओं का उपयोग करके खतरों को तेजी से निष्प्रभावी कर दिया।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    armed forces attacks Indian Army Jammu and Kashmir Loc missile pahlagam attacks Pakistan pakistan soldiers weapons
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    March 9, 2026

    प्रोजेक्ट चीता को बड़ी सफलता, कूनो नेशनल पार्क में ज्वाला बनी तीसरी बार मां,पांच शावकों को दिया जन्म, भारत में संख्या हुई 53

    March 9, 2026

    शराब घोटाले में Arvind Kejriwal-Manish Sisodia बरी: कोर्ट ने जांच पर उठाए सवाल, सियासत गरमाई

    February 27, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.