Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 16:15
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»इंग्लैंड दौरे के लिए महिला क्रिकेटर इंद्रानी राय का कुछ घंटें में ही बना नया पासपोर्ट
          Headline

          इंग्लैंड दौरे के लिए महिला क्रिकेटर इंद्रानी राय का कुछ घंटें में ही बना नया पासपोर्ट

          adminBy adminMay 18, 2021No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          कोलकाता। बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने इंग्लैंड के दौरे पर जाने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की एक खिलाड़ी को महज कुछ घंटों के अंदर नया पासपोर्ट उपलब्ध कराकर मिसाल कायम की है। यह सबकुछ क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी बिभूति भूषण कुमार की पहल व तत्परता से संभव हुआ। दरअसल, भारतीय महिला क्रिकेट टीम अगले महीने इंग्लैंड के दौरे पर जा रही है। इस टीम में हावड़ा की रहने वाली इंद्रानी राय का भी चयन हुआ है, जो झारखंड की महिला क्रिकेट टीम से विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेलती हैं।

          लेकिन उनके पास पासपोर्ट नहीं था। सोमवार को इंद्राणी ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया और क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने तत्परता दिखाते हुए उसी दिन इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी। यही नहीं शाम तक पासपोर्ट बनाकर इंद्रानी को सौंप भी दिया।खुद क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी बिभूति भूषण कुमार ने इंद्राणी को उनका पासपोर्ट अपने हाथों से सौंपा। इस मौके पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) की भारतीय महिला क्रिकेट टीम की चयनकर्ता मिठु मुखर्जी भी मौजूद रहीं। वहीं, पासपोर्ट कार्यालय की इस कार्यशैली व तत्परता को देख खुद इंद्रानी भी हैरान हैं। उसने इसके लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी का आभार जताया।

          दरअसल खुद इंद्राणी को भी भरोसा नहीं था कि इतनी जल्दी व एक दिन में उनका नया पासपोर्ट बन सकता है। इधर, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने बताया कि पूर्ण लॉकडाउन के दौरान भी पासपोर्ट कार्यालय खुला और इंद्रानी राय के पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया पूरी की, ताकि वह अपने खेल पर ध्यान दे सकें। बताते चलें कि कुमार के नेतृत्व में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय निरंतर पासपोर्ट आवेदकों को कम से कम समय में सेवा उपलब्ध कराने में तत्परता से जुटा है। कागजात सही रहने पर आम लोगों को भी अब महज दो से तीन दिन में नया पासपोर्ट उपलब्ध करा दिया जाता है। यहां बता दें कि 2016 में कुमार ने जब से क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी का प्रभार संभाला है, उन्हें पूरे बंगाल में पासपोर्ट सेवा केंद्र व डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र का जाल बिछाने का श्रेय जाता है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          इंग्लैंड दौरे इंद्रानी राय कोलकाता खिलाड़ी नया पासपोर्ट बंगाल भारतीय महिला क्रिकेट टीम महिला क्रिकेटर
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.