Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 22 May 2025 || 18:01
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»प्रदेश भाजपा की दो दिवसीय समीक्षा बैठक में हार के  कारणों पर हुआ मंथन ,बाहरी नेताओं को टिकट देना भी हार का कारण बना
    Headline

    प्रदेश भाजपा की दो दिवसीय समीक्षा बैठक में हार के  कारणों पर हुआ मंथन ,बाहरी नेताओं को टिकट देना भी हार का कारण बना

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi News:  प्रदेश भाजपा ने दो दिनों तक विधानसभा चुनाव में मिली हार की समीक्षा की। रविवार को समीक्षा बैठक के दौरान जो बातें निकल कर सामने आई हैं अब उसे आलाकमान को अवगत कराया जाएगा। तीन दिसंबर को दिल्ली में प्रदेश नेताओं संग बैठक होगी। यह बैठक कई मायनों में अहम होगी। इस बैठक में संगठन के आगे की रूपरेखा तय की जाएगी। साथ ही प्रदेश संगठन में बड़े फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। चर्चा इस बात की भी हो रही है कि झारखंड भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष से लेकर संगठन मंत्री और जिलाध्यक्ष सहित कई जिलों के प्रभारियों को भी बदला जा सकता है।उल्लेखनीय है कि इस बार के चुनाव में भाजपा 21 सीट पर ही विजयी हुई। संताल में 18 सीटों में से 17 सीटें पर शिकस्त झेलनी पड़ी।

    समीक्षा बैठक के दौरान कई नेताओं ने दो टूक कहा कि चुनाव में स्थानीय मुद्दों की अनदेखी की गई। बाहरी नेताओं को टिकट देना भी हार का कारण बना। वहीं, प्रमंडलीय प्रभारियों ने भी कोई कारगर कदम नहीं उठाया। टॉप लीडर तक स्थानीय समस्याओं को भी सही तरीके से नहीं पहुंचाया गया। बैठक में प्रमंडल स्तर के नेताओं की भूमिका पर सवाल खड़े किए गए। वहीं, बूथ से जिला स्तर के संगठन, कई जिलाध्यक्षों और प्रभारियों पर भी सवाल खड़े किए गए।

    कई नेताओं ने कहा कि प्रमंडल प्रभारियों की भी भूमिका संदिग्ध रही। नेताओं ने यह भी कहा कि जिन्हें टिकट नहीं मिला वे जुगाड़ से प्रभारी बन गए लेकिन किसी भी प्रमंडल में भाजपा उम्मीदवारों को आपेक्षित जीत नहीं मिली। भाजपा ने अपने संगठन के छह प्रमंडलों में कोल्हान के लिए आदित्य साहू, दक्षिणी छोटानागपुर के लिए गणेश मिश्र, पलामू के लिए विकास प्रीतम, धनबाद के लिए प्रदीप वर्मा, हजारीबाग के लिए मनोज सिंह और संताल के लिए बालमुकुंद सहाय को प्रभारी बनाया गया था।

    समीक्षा बैठक में शामिल नेताओं ने कहा कि अब कठोर कदम उठाने की जरूरत है। इस पर चिंतन और मंथन करने की जरूरत है। प्रभारियों की ओर से चुनाव के दौरान सिर्फ खानापूर्ति की गई। वे एसी रूम तक ही सिमटे रहे। उन्होंने भ्रमण करने के अलावा कुछ भी नहीं किया। नेताओं ने कहा कि चुनाव के दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय का अभाव रहा। बागियों ने भी भाजपा को नुकसान पहुंचाया। साथ ही नेताओं ने यह भी मांग किया कि झारखंड में दलित और आदिवासी का कोई क्रांतिकारी नेता होना चाहिए, जो आदिवासी वोटों को एकजुट कर सके। बैठक में सदस्यता अभियान शुरू करने पर भी चर्चा की गई। प्रदेश नेताओं ने कहा कि सभी खामियों को दूर किया जाएगा। इससे जनता की मजबूत आवाज बन सकेंगे।

    बैठक में राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय सहित जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी मौजूद थे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    assembly elections Jharkhand GPS
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    11 जुलाई से शुरू होने वाले देवघर श्रावणी मेला को लेकर मुख्यमंत्री 23 मई को करेंगे उच्चस्तरीय बैठक

    May 22, 2025

    जम्मू-कश्मीर में सीमा की रक्षा करते हुए शहीद संतोष कुमार यादव को दी गई श्रद्धांजलि

    May 22, 2025

    कोडरमा में ऑटो और पिकअप की टक्कर में दो लोगों की मौत, सात गंभीर

    May 22, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    विशाखापट्टनम से चार धाम यात्रा पर निकली यात्री बस रामगढ़ में हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच गंभीर

    11 जुलाई से शुरू होने वाले देवघर श्रावणी मेला को लेकर मुख्यमंत्री 23 मई को करेंगे उच्चस्तरीय बैठक

    कोडरमा में ऑटो और पिकअप की टक्कर में दो लोगों की मौत, सात गंभीर

    रानीगंज के बीडीओ को निगरानी की टीम ने डेढ़ लाख घुस लेते किया गिरफ्तार, निगरानी ने लेखापाल को भी किया गिरफ्तार

    जम्मू-कश्मीर में सीमा की रक्षा करते हुए शहीद संतोष कुमार यादव को दी गई श्रद्धांजलि

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.