Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 07:20
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 11 बजे तक 31.38% मतदान, बगहा में 18 बूथों पर मतदान बहिष्कार
    Headline

    बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 11 बजे तक 31.38% मतदान, बगहा में 18 बूथों पर मतदान बहिष्कार

    today post liveBy today post liveNovember 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Patna News:- बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के दूसरे चरण के तहत मंगलवार को 122 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी है। सुबह से ही मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लोकतंत्र के इस उत्सव में हिस्सा ले रहे हैं। निर्वाचन आयोग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, सुबह 11 बजे तक औसतन 31.38 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

    भारत निर्वाचन आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे अधिक मतदान किशनगंज जिले में 34.74 प्रतिशत हुआ है, जबकि सबसे कम मतदान मधुबनी में 28.66 प्रतिशत दर्ज किया गया। सीटवार बात करें तो वाल्मीकि नगर विधानसभा क्षेत्र में अब तक सबसे अधिक 36.78 प्रतिशत मतदान हुआ है।

    अन्य जिलों में गया में 34.07%, जमुई में 33.69%, पूर्णिया में 32.94%, बांका में 32.91%, औरंगाबाद में 32.88%, पश्चिम चंपारण में 32.39%, पूर्वी चंपारण में 31.16%, अररिया में 31.88%, कैमूर में 31.98%, शिवहर में 31.58%, सुपौल में 31.69%, अरवल में 31.07%, जहानाबाद में 30.36%, कटिहार में 30.83%, भागलपुर में 29.08%, नवादा में 29.02%, सीतामढ़ी में 29.81%, रोहतास में 29.80% और मधुबनी में 28.66% मतदान हुआ है।

    हालांकि बगहा के रामनगर विधानसभा क्षेत्र के 22 गांवों के लगभग 18 बूथों पर करीब 15,000 मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार किया है। ग्रामीणों ने पुल, सड़क, स्कूल और बिजली की मांग को लेकर वोट न देने का निर्णय लिया है।

    इस चरण में कुल 3.7 करोड़ मतदाता 1,302 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे, जिनमें 136 महिलाएं और एक थर्ड जेंडर प्रत्याशी शामिल हैं।

    यह चरण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल के लिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि उनकी सरकार के 12 मंत्री चुनाव मैदान में हैं। जदयू के विजेंद्र यादव, लेसी सिंह, सुमित सिंह और भाजपा के प्रेम कुमार, रेणु देवी, नीरज बबलू जैसे कई बड़े चेहरे अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    किशनगंज मतदान प्रतिशत दूसरा चरण मतदान नीतीश कुमार मंत्री चुनाव बगहा मतदान बहिष्कार बिहार विधानसभा चुनाव 2025
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.