Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 25 October 2026 || 03:18
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री का मंत्रियों को निर्देश, दो महीने में विभागों की समीक्षा कर दें रिपोर्ट
          Headline

          कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री का मंत्रियों को निर्देश, दो महीने में विभागों की समीक्षा कर दें रिपोर्ट

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 6, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ranchi News:  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सभी मंत्रियों को उनके विभागों की दो महीने में समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है। पदाधिकारी से मंत्री तक तय किए गए हैं। आने वाले समय में राज्य को बेहतर दिशा कैसे दें, इसमें कुछ 15-16 प्वाइंट बनाये गये हैं, जो आगे की रूपरेखा तय करेंगे।

          सोरेन ने कहा कि रांची ही नहीं बाकी जिला कार्यालयों तक बैठक होगी और मंत्री समीक्षा करेंगे। इसमें सभी चीजों को देखा जायेगा। सभी विभागों में प्रमोशन भी होंगे। जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान होगा। कुल मिलाकर बहुत से विषय हैं। मंत्रियों को विभागों को दुरूस्त करने का निर्देश दिया गया है। हेड क्वार्टर से लेकर जिला कार्यालय तक समीक्षा करने को कहा गया है। दो महीने में सभी विभागों की समीक्षा मंत्री करेंगे और पदधिकारियों के कार्यकुशलता का भी ध्यान रखेंगे। फिर सभी चीजों से उन्हें भी अवगत कराने कहा गया है।

          कैबिनेट में लिए गए 17 प्रमुख निर्णय

          -मंत्रिपरिषद में भेजे जाने वाले प्रस्ताव पर स्वयं संतुष्ट हो लें। वित्त विभाग, विधि विभाग, कार्मिक विभाग से भी सम्पर्क करें ताकि ससमय मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रस्ताव आ सके।

          -सभी मंत्रीगण अपने-अपने विभागों के सभी जिला के क्षेत्रीय कार्यालय में जाकर विभागीय कार्यकलाप की समीक्षा करें तथा विभागीय योजनाओं के लाभुकों से मुलाकत कर फीडबैक लें।

          -विभागीय कार्यकलाप का समीक्षा करें। सभी योजनाओं को समझ कर उसके गुण-दोष का अध्ययन करें।

          -वैसी योजनाएं जो बहुत दिनों से लम्बित हैं, उसके लम्बित रहने के कारण की समीक्षा करें और उसको पूरा कराने के लिए कार्रवाई करें।

          -कई योजनाएं ऐसी हैं, जिसमें आज की पृष्ठभूमि में बदलाव अपेक्षित है या फिर कुछ प्रावधान के कारण क्रियान्वयन में कठिनाई होती है उसके निराकरण का प्रस्ताव प्राप्त कर कार्रवाई करें।

          -राज्य में आपके विभाग के योजना से यदि कोई क्षेत्र छूटा हुआ है, खासकर दूर-दराज के क्षेत्र, एससी-एसटी क्षेत्र, पहाड़ी क्षेत्र उसके लिए योजना के प्रस्ताव पर विचार करें।

          -वैसे विभाग जिनमें राजस्व प्राप्ति की बेहतर संभावनाएं हैं, वे राजस्व स्रोत की समीक्षा कर राजस्व प्राप्ति की बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव तैयार करें।

          -भवन जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर वाली योजना की विशेष समीक्षा करें ताकि बना हुआ भवन का वास्तविक इस्तेमाल हो सके। अनावश्यक भवन आदि की योजना न लिया जाय।

          -वर्ष 2025-26 में ली जाने वाली योजनाओं की रूपरेखा तैयार करें।

          -अधीनस्थ अधिकारी, कर्मचारी के प्रोन्नति की स्थिति की समीक्षा करें और प्रोन्नति प्रदान करें।

          -पदस्थापना की समीक्षा करें और आवश्यकता या कम जरूरी के आधार पर एडजस्टमेंट करें।

          -आप्त सचिव तथा निजी स्टॉफ रखते समय उसकी पृष्ठभूमि जरूर देख लें ताकि विवादित कर्मी मंत्री कार्यालय में स्थान नहीं पायें।

          -कोर्ट केस मामले की भी समीक्षा करें ताकि सरकार केस कम से कम हारे।

          -अपने विधानसभा क्षेत्र से बाहर भी हर जिला में भ्रमण करें और लोगों से मिलकर वहां की समस्या (खासकर अपने विभाग से संबंधित) के निपटारा के लिए प्रयास करें।

          -क्षेत्रीय पदाधिकारियों के बारे में क्षेत्र भ्रमण के क्रम में फीडबैक प्राप्त करें और मुख्यमंत्री को समय-समय पर अवगत कराएं।

          -स्थानीय जन प्रतिनिधियों से मिलने के लिए तिथि का निर्धारण कर दें, ताकि सभी को सहुलियत हो।

          -सभी मंत्री समय-समय पर अपने विभाग की उपलब्धियों के विषय में प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी उपलब्ध कराते रहेंगे।

          Chief Minister Hemant Soren Jharkhand cabinet Ranchi News
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड: अंधविश्वास ने ली 46 वर्षीय महिला की जान,दो संदिग्ध हिरासत में

          October 24, 2026

          झारखंड: प्रेमी को बुलाने की मांग पर टावर पर चढ़ी छात्रा, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

          October 24, 2026

          इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, जहां दफनाना साथ दफन करना …. जामताड़ा में रेल पटरी पर मिले प्रेमी युगल के शव

          October 24, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड: अंधविश्वास ने ली 46 वर्षीय महिला की जान,दो संदिग्ध हिरासत में

          JDU ने अनंत सिंह को दिखाया बाहर का रास्ता, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किए गए, प्राथमिक सदस्यता रद्द

          झारखंड: प्रेमी को बुलाने की मांग पर टावर पर चढ़ी छात्रा, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

          इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, जहां दफनाना साथ दफन करना …. जामताड़ा में रेल पटरी पर मिले प्रेमी युगल के शव

          नवगछिया पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में दारोगा का संदिग्ध मौत, 8 दिन पहले हुआ था प्रमोशन,पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.