Patna News: BPSC शिक्षिका एक मां ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने 13 वर्षीय मासूम बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी । और उसके शव को झाड़ियों में फेंककर जला दिया। दिल दहलाने वाली यह वारदात पटना के बाढ़ थाने की है। घटना का खुलासा पुलिस की जांच में हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मां को गिरफतार कर लिया है। जबकी प्रेमी अबतक फरार है। आरोपी मां रोमा देवी अररिया की रहनेवाली हे। जो बीपीएससी शिक्षिका है। जबकि उसका प्रेमी निर्मल पासवान सहरसा का रहनेवाला है। जो रोहतास में प्राइमरी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज का प्राचार्य है। जानकारी अनुसार रोमा की निर्मल से मुलाकात ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया था। रोमा अक्सर निर्मल से मिलने जाया करती थी। जिसका उसका बेटा विरोध करता था। घटना को अंजाम देने के बाद रोमा ने पुलिस को गुमराह करने के लिए थाने में बेटे की गुमशुदगी की रिर्पोट भी दर्ज करायी थी।
क्या है मामला –
बाढ़ थाना क्षेत्र में 15 जून 2025 को एक 10-12 वर्षीय बालक का अधजला शव पुलिस ने बरामद किया था। शव बेढ़ना पुल के आगे कोन्हर ओवरब्रिज के पास झाड़ियों में मिला था। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले में पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस जघन्य अपराध को देखते हुए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।जांच में शव की पहचान अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के निवासी श्रेयांश कुमार, पिता प्रमोद कुमार गुप्ता के रुप में की गई । वहीं जांच में पता चला कि मासूम की हत्या उसकी मां रोमा कुमारी ने अपने प्रेमी निर्मल पासवान के साथ मिलकर की। हत्या के बाद दोनों ने सबूत मिटाने की के लिए शव को बेढ़ना पुल के आगे कोन्हर ओवरब्रिज के पास झाड़ियों में फेंककर उसे जला दिया था।
पुलिस की सर्तकर्ता से खुला राज
जांच के दौरान यह पता चला कि घटना की रात पुलिस गश्ती दल द्वारा संदिग्ध अवस्था में एक वाहन की जांच की गई थी और उसका वीडियो और फोटो रिकॉर्ड किया गया था। यही रिकॉर्ड मामले के खुलासे में सबसे अहम कड़ी बना। बाद में जब पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया, तो इस टाटा टिगोर कार की पहचान घटना में प्रयुक्त वाहन के रूप में हुई। पुलिस ने इस मामले में मुख्य अभियुक्त रोमा कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, उसका प्रेमी निर्मल पासवान अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।घटना में प्रयुक्त टाटा टिगोर कार जिसका नंबर BR 06CZ 3818 बरामद किया गया है।
मृतका के पति प्रमोद कुमार से रोमा का लंबे समय से विवाद चल रहा है। जानकारी मिलने के बाद प्रमोद ने अपने बेटे की हत्या के लिए पत्नी को फांसी की सजा देने की मांग की है।

